शनिवार तक बढ़ा संसद का मानसून सत्र
नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर मानसून सत्र को बढ़ा दिया है। भूमि अधिग्रहण जैसे अहम विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद सत्र को एक दिन के लिए विस्तार दिया गया है। संसद की कार्यवाही अब शनिवार तक चलेगी।
नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर मानसून सत्र को बढ़ा दिया है। भूमि अधिग्रहण जैसे अहम विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद सत्र को एक दिन के लिए विस्तार दिया गया है। संसद की कार्यवाही अब शनिवार तक चलेगी।
सत्र को बढ़ाने का निर्णय संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुरुवार को लिया। सरकार का मकसद भूमि अधिग्रहण और पेंशन फंड एवं विकास नियामक प्राधिकरण जैसे अहम विधेयकों को सदन से पारित कराना है। मौजूदा सत्र को दूसरी बढ़ाया गया है। मानसून सत्र 30 अगस्त को समाप्त हो रहा था, लेकिन खाद्य सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण जैसे विधेयकों को लटकता देख सरकार ने सत्र को छह सितंबर तक के लिए विस्तार दे दिया था।
एक दिन पहले बुधवार को संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने सत्र को दोबारा बढ़ाने के संकेत दिए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर