मानसून अनुमान में कमी ला सकता है मौसम विभाग
भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) अगस्त और सितंबर के लिए मानसूनी वर्षा में कमी का अनुमान जारी कर सकता है।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 08:17 AM (IST)
नई दिल्ली (प्रेट्र)। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) अगस्त और सितंबर के लिए मानसूनी वर्षा में कमी का अनुमान जारी कर सकता है। जिसका मतलब है कि पूरे सीजन के लिए वर्षा में कमी का अनुमान हो सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम इस सीजन के मानसून अनुमान को थोड़ा घटा सकते हैं।'
इससे पहले एक निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट ने यह कहते हुए इस साल का मानसून अनुमान घटा दिया कि देश में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। स्काईमेट ने कहा, 'स्काईमेट वैदर ने वर्ष 2018 मानसून में वर्षा दीर्घकालिक औसत का 92 फीसद रहने का नवीनतम अनुमान लगाया है।' उसने कहा कि प्रशांत महासागर में समुद्र तल का गर्म होना लगातार जारी है और वह अल नीनो के बनने का संकेत है।
दीर्घकालिक औसत का 96-104 फीसद वर्षा होना सामान्य वर्षा समझा जाता है। 30 मई को भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि जुलाई में 101 फीसद वर्षा होगी। यह 94 फीसद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें