विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Update: भारत में 9 दिन पहले ही मानसून की एंट्री, दिल्ली से यूपी तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 29 Jun 2025 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jun 2025 04:45 PM (IST)

Monsoon Alert देश में मानसून का इंतजार खत्म हुआ। दिल्ली में मानसून 29 जून को पहुंचा जो दो दिन की ...और पढ़ें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. दिल्ली में दो दिन देर से मानसून की एंट्री।
  2. पूरे भारत में 9 दिन पहले पहुंचा मानसून।
  3. देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी।

पीटीआई, नई दिल्ली। Monsoon Update: देश में मानसून का इंतजार समाप्त हो गया है। राजधानी दिल्ली में मानसून (Monsoon in Delhi) दो दिन की देरी के साथ 29 जून को पहुंच गया। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में सामान्य तिथि 8 जुलाई से नौ दिन पहले पहुंच गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के पहुंचने के साथ ही बारिश (Rain Alert) का दौर शुरू हो गया है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों को जहां एक ओर राहत दी है, तो वहीं कुछ जगहों पर जलजमाव के कारण फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में पहुंचा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, साल 2020 के बाद पहली बार है, जब मानसून ने समय से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में एंट्री ली है। एक बयान में आईएमडी ने बताया कि मानसून आज, 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली में आगे बढ़ गया है। बयान में बताया गया कि अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Varanasi Weather Update: झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत

इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने कहा कि 29 और 30 जून को झारखंड के कुछ इलाकों में और 29 जून को ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि मानसून आम तौर पर 1 जून तक केरल में दस्तक देता है। वहीं, 8 जुलाई तक पूरे प्रदेश को कवर करता है। मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू होता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में चार-पांच दिनों तक भारी वर्षा, IMD ने किया अलर्ट

समय से पहले केरल में मानसून ने दी दस्तक

जानकारी दें कि इस साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दे दी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर मजबूत निम्न दबाव प्रणालियों के समर्थन से, मानसून अगले कुछ दिनों में तेजी से आगे बढ़ा, और 29 मई तक मुंबई और पूरे पूर्वोत्तर सहित मध्य महाराष्ट्र तक के क्षेत्रों को कवर कर लिया।

दिल्ली में दो दिन देरी से पहुंचा मानसून

बता दें कि इस साल मानसून ने देश में समय से पहले दस्तक दे दी। इसके बाद माना जा रहा था कि मानसून समय से पहले देश के अन्य हिस्सों तक पहुंच जाएगा। हालांकि, इसके दिल्ली पहुंचने में दो दिन की देरी हुई। अब रविवार को मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है।

इन राज्यों में होगी सामान्य बारिश

आईएमडी के अनुसार, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के आस-पास के इलाकों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग इलाकों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है। मानसून भारत के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्यों कि ये देश की 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका का समर्थन करता है और सकल घरेलू उत्पाद में 18.2 प्रतिशत का योगदान देता है।

अपने शहर का मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।