विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी के कहर के बीच मानसून ने दी टेंशन! जून में औसत से 20 फीसदी कम हुई बारिश, पढ़ें दिल्ली-यूपी में कब पहुंचेगा

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 19 Jun 2024 02:14 PM (IST)

Monsoon in India देशभर के कई राज्यों को लेग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं। उत्तर और पश्चिमी राज्यों के लोग ...और पढ़ें

आईएमडी ने बताया-जून में सामान्य से कम बारिश होगी।(फोटो सोर्स: जागरण)
आईएमडी ने बताया-जून में सामान्य से कम बारिश होगी।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. 12 जून तक मानसून ने केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों तक पहुंच चुका था।
  2. अगले तीन-चार दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना।
  3. बारिश के बाद किसान चावल, कपास, सोयाबीन और गन्ना जैसी फसलें बोते हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग त्रस्त हैं। देश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। उत्तर और पश्चिमी भारत में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को एक बुरी भरी खबर सुनाई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि जून में भारत में सामान्य से कम मानसूनी बारिश होगी क्योंकि देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

जून में सामान्य से कम होगी बारिश 

आइएमडी ने मानसून पूर्वानुमान के अपडेट में कहा कि पूरे देश में जून में औसत बारिश सामान्य से कम यानी लंबी अवधि की औसत वर्षा (एलपीए) के 92 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है। बता दें कि 12 जून तक मानसून ने केरल, कर्नाटक, गोवा,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों कवर कर लिया था। इसके बाद मानसून कमजोर होता चला गया।

मानसून पर टिकी देश की अर्थव्यवस्था

30 मई को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद से भारत में 1 से 17 जून तक औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे कृषि क्षेत्र की चिंताएं बढ़ गई हैं। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण ग्रीष्मकालीन बारिश आमतौर पर एक जून के आसपास दक्षिण में शुरू होती है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाती है। बारिश के बाद किसान चावल, कपास, सोयाबीन और गन्ना जैसी फसलें बोते हैं।

दिल्ली के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत 

आईएमडी ने अगले तीन-चार दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली में बारिश (जिसे प्री-मानसून बारिश कहा जाता है) की संभावना है। वहीं लोगों को लू के थपेड़ों से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है।

बिहार में भी तेज बारिश के आसार 

वहीं, मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून से लेकर 24 जून तक 10 जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा इन जगहों पर तेज आंधी भी चल सकती है। पटना समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बनने होने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Updates: मानसून का इंतजार होगा खत्म, उत्तर भारत के बड़े हिस्से को गर्मी से मिलेगी राहत; बिहार में तेज आंधी के साथ हुई बारिश