Move to Jagran APP

बिहार की दलित बच्ची के साथ पंजाब में दुष्कर्म बन सकता है चुनावी मुद्दा, भाजपा का राहुल, तेजस्वी पर हमला

पंजाब के होशियारपुर में बिहार के एक दलित मजदूर की छह साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या को भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकती है। भाजपा ने दुष्कर्म पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका पर निशाना साधा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:35 PM (IST)
बिहार की दलित बच्ची के साथ पंजाब में दुष्कर्म बन सकता है चुनावी मुद्दा, भाजपा का राहुल, तेजस्वी पर हमला
बिहार की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म पर चुप्पी को लेकर भाजपा का राहुल और तेजस्वी पर हमला।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर में बिहार के एक दलित मजदूर की छह साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या को भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकती है। भाजपा ने इसके साफ संकेत दे दिये। भाजपा की ओर से केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने होशियारपुर के दुष्कर्म पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका पर निशाना साधा, साथ ही राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया।

loksabha election banner

दुष्कर्म के तीन बाद भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की खामोशी

दुष्कर्म के तीन बाद भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की खामोशी पर सवाल उठाते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि शुक्रवार को दोनों नेताओं ने एक साथ चुनावी सभाओं को संबोधित किया, लेकिन बिहार की एक दलित बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध पर एक शब्द भी नहीं बोला। तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे राजद नेता बिहार से गए इस दलित परिवार के प्रति जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी इन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो पंजाब में इस परिवार को न्याय दिलाना चाहते हैं।'

दुष्कर्म की घटनाएं जब कांग्रेसी शासित राज्यों में होती हैं तो राहुल चुप्पी क्यों साध लेते हैं

हाथरस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जाने को 'सेलेक्टिव आउटरेज' और 'पिकनिक' बताते हुए भाजपा ने सवाल उठाया कि जब इसी तरह के दुष्कर्म की घटनाएं कांग्रेसी शासित राज्यों में होती है, तो वे चुप्पी क्यों साध लेते हैं।

सीतारमण ने दुष्कर्म को 'दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना' करार दिया

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हर दिन ट्वीट करने वाले राहुल गांधी ने घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी ट्वीट नहीं किया। उन्होंने इसे 'दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना' करार दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.