Move to Jagran APP

मुंबई से गिरफ्तार लड़का बनाना चाहता था ISIS जैसा खूंखार आतंकी संगठन

मुख्य साजिशकर्ता मोहसिन आइएस की तरह पूरे भारत में अपना संगठन बनाना चाहता था।

By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:03 AM (IST)
मुंबई से गिरफ्तार लड़का बनाना चाहता था ISIS जैसा खूंखार आतंकी संगठन
मुंबई से गिरफ्तार लड़का बनाना चाहता था ISIS जैसा खूंखार आतंकी संगठन

मुंबई, मिड डे। महाराष्ट्र के ठाणे और औरंगाबाद से रासायनिक हमले का षड्यंत्र रचने के मामले गिरफ्तार आरोपितों में मोहसिन मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। एटीएस ने बताया कि वह आइएस की तरह पूरे भारत में अपना संगठन बनाना चाहता था। गिरफ्तार आरोपित मोहसिन, तकी और हिरासत में लिया गया नाबालिग उसके सगे भाई हैं।

loksabha election banner

सूत्र बाताते हैं कि सीरिया का ऑनलाइन हैंडलर मोहसिन को भड़काता था। इसके बाद उसने मुंब्रा स्थित अपने घर से दूसरे लोगों को भड़काना शुरू कर दिया। वह अपने संगठन के सदस्यों को औरंगाबाद स्थित कैंप में सैन्य प्रशिक्षण देता था। गैंग के सदस्य नियमों का कड़ाई से पालन करते थे। वे समय पर सोते और बहुत सबेरे जागते थे। जिम और नमाज के लिए भी एक साथ जाते थे। समय-समय पर खास सत्र का आयोजन किया जाता था, जिसमें लोगों को इस्लाम की रक्षा के लिए भड़काया जाता था।

पुलिस ने कहा कि मोहसिन ने सबसे पहले अपने भाइयों को संगठन से जुड़ने के लिए तैयार किया। उसका एक भाई अच्छा फुटबॉलर था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद में रह रहा था। मोहसिन अच्छा वक्ता है और वही संगठन में मुंब्रा समेत महाराष्ट्र के अन्य जिलों से युवाओं को शामिल करता था।

सूत्र बताते हैं कि तीनों भाई मुंब्रा और औरंगाबाद में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते थे और वहां आसानी से झांसे में आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। एक बार झांसे में आने के बाद मोहसिन उन्हें वैसे वीडियो और भाषण दिखाता, जो मुसलमानों के खिलाफ थे। औरंगाबाद निवासी सरफराज अहमद से मोहसिन की बहन की कुछ ही माह पहले शादी हुई। इसमें सभी आरोपित मौजूद थे। संगठन के सदस्यों के बीच विश्वास और एकता कायम करने के लिए मोहसिन ने अपनी बहन की शादी सरफराज से कराई थी। सरफराज भी कथित रूप से उसके संगठन का चयनित सदस्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.