विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करुणा का अभाव है दुनियाभर की सभी समस्याओं की जड़ : मोहन भागवत

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:48 PM (IST)

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि करुणा का अभाव ही देश और दुनिया की सभी समस्याओं की जड़ है। उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक विमोचन पर 'करुणा के वैश्वीकरण' का आह्वान किया, जिसमें राम की करुणा और रावण के अहंकार का जिक्र किया गया।

मोहन भागवत ने 'करुणा के वैश्वीकरण' का किया आह्वान। (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

मोहन भागवत ने 'करुणा के वैश्वीकरण' का किया आह्वान। (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. करुणा का अभाव ही सभी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं की जड़।

  2. मोहन भागवत ने 'करुणा के वैश्वीकरण' का किया आह्वान।

  3. राम की करुणा और रावण के अहंकार में बताया अंतर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि करुणा का अभाव ही देश और दुनिया के सामने मौजूद सभी समस्याओं की मूल जड़ है। उन्होंने 'करुणा के वैश्वीकरण' (ग्लोबलाइजेशन आफ कंपैशन) का आह्वान किया।

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक 'करुणनायक राम' के विमोचन समारोह में भागवत ने कहा कि हर समस्या चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, अतीत, वर्तमान या भविष्य की- उसकी जड़ में 'करुणा' का अभाव ही है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार कैलाश सत्यार्थी से 'करुणा के वैश्वीकरण' का विचार सुना। इसकी बहुत आवश्यकता है।

रामायण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रावण और राम के बीच मुख्य अंतर यह था कि रावण 'अहंकार' से प्रेरित था, जबकि राम 'करुणा' की साक्षात मूर्ति थे। उन्होंने समझाया कि अहंकार का अर्थ है 'मैं और मेरा' के दायरे से बाहर न निकल पाना।

लोग रूप, रंग और व्यवहार में भले ही अलग-अलग दिखें, लेकिन असल सच्चाई यह है कि 'हम सब भीतर से जुड़े हुए हैं' और एक संपूर्ण इकाई का हिस्सा हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि यह एकता ही परम और शाश्वत सत्य है। जब तक दुनिया और हमारा पर्यावरण खुशहाल नहीं होगा, तब तक कोई भी व्यक्ति या राष्ट्र वास्तव में खुश नहीं रह सकता।

उन्होंने करुणा को कोई विशेष गुण नहीं, बल्कि मानवता की एक स्वाभाविक अभिव्यक्ति बताया, जो एकता के अहसास से पैदा होती है। उन्होंने कहा कि युद्ध और संघर्ष, मैं और मेरा की संकीर्ण सोच से पैदा होते हैं। भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत मूल्यों का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि धर्म का शाश्वत रूप करुणा है। अब देश की जिम्मेदारी है कि वह दूसरों के साथ बांटकर और देकर नेतृत्व करे।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।