Move to Jagran APP

मोदी ने राष्ट्रमंडल के छोटे द्वीपीय देशों के विकास का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल के छोटे द्वीपीय देशों के विकास में मदद करने का भरोसा दिया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 10:17 PM (IST)
मोदी ने राष्ट्रमंडल के छोटे द्वीपीय देशों के विकास का दिया भरोसा
मोदी ने राष्ट्रमंडल के छोटे द्वीपीय देशों के विकास का दिया भरोसा

लंदन, हिस/प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सालाना बैठक में भारत की ओर से कई बड़े फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल के छोटे द्वीपीय देशों के विकास में मदद करने का भरोसा दिया है। मोदी ने राष्ट्रमंडल सम्मेलन में क्रिकेट कूटनीति पर भी जो दिया। उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के 60 अंडर-16 क्रिकेटर्स को प्रशिक्षण देने की भी बात कही। इन 60 क्रिकेटर्स को बीसीसीआइ की मदद से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

loksabha election banner

विदेश मंत्रालय (पश्चिम) की सचिव रुचि घनश्याम ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सालाना बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल के छोटे द्वीपीय देशों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायता देने का भी एलान किया। भारत इन छोटे द्वीपीय देशों और तटीय देशों को गोवा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए क्षमतावान बनाएगा। मोदी ने यह भी एलान किया कि न्यूयार्क के स्थाई मिशन के तौर पर भारत राष्ट्रमंडल देशों की मदद के लिए छोटी परियोजनाओं में भी हिस्सा लेगा। उन्होंने राष्ट्रमंडल के कोष में भारत का तकनीकी सहयोग दोगुना करने की घोषणा करते हुए इसे 20 लाख पौंड (18 करोड़ रुपये से अधिक) कर दिया है। उन्होंने बताया कि विगत दिवस हुई बैठक में लोकतंत्र को और मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), पर्यावरण के लिए कार्रवाई और राष्ट्रमंडल देशों की सुरक्षा के मुद्दों पर मुख्य रूप से बातचीत हुई।

बंद कमरे में अनौपचारिक वार्ता

बंद कमरे में हुई इस बैठक की खास बात यह भी थी कि यह पूरी तरह अनौपचारिक रही। यहां नेताओं ने बिना किसी पूर्व निर्धारित एजेंडे के बातचीत की और इस वार्ता के दौरान उनके करीबी सहायक तक उनके साथ मौजूद नहीं थे। वैश्विक मुद्दों के अलावा राष्ट्रमंडल में सुधारों को लेकर भी चर्चा हुई।

आठ साल बाद भारतीय पीएम बैठक में शामिल

साल 2010 के बाद पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री राष्ट्रमंडल की बैठक में शामिल हुए। दरअसल, साल 2017 में प्रिंस चा‌र्ल्स ने अपने भारत दौरे पर पीएम मोदी को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता दिया था। विदित हो कि विश्व के ब्रिटिश उपनिवेश रहे 53 राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं और यह संगठन की 11वीं शिखर बैठक है। इस बैठक का विषय 'साझा विकास' रखा गया है। ये शिखर सम्मेलन लंदन के शाही महल विंडसर कैसल में हुआ।

सम्मेलन छोड़ द.अफ्रीकी राष्ट्रपति लौटे

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा देश में हिंसक प्रदर्शनों के कारण लंदन में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन बीच में छोड़कर वापस लौट गए। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी पश्चिम प्रांत में हिंसक झड़पें हो रही हैं। प्रदर्शनकारी रोजगार, सस्ते आवास और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को दुकानें लूट लीं। पड़ोसी देश बोत्सवाना ने उत्तर पश्चिम प्रांत से सटी सीमा के निकासी मार्गो को बंद कर दिया है। रामफोसा ने शांति बनाए रखने रखने का आह्वान किया है और पुलिस को संयम बरतने का आदेश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.