विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDO-US सीईओ समिट: 'दोनों देशों में है बड़ी समानता'

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 26 Jan 2015 07:54 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 26 Jan 2015 08:01 PM (GMT+05:30)

होटेल ताज पैलेस में इंडो-यूएस सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। होटेल ताज पैलेस में इंडो-यूएस सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहुंच गए हैं। इस बैठक में मौजूद इंडिया और अमेरिका के सीईओ ने पीएम मोदी और बराक ओबामा के पास अपने-अपने सुझाव जमा किए हैं।

मोदी ने इस दौरान कहा कि मैं भारत का पहला प्रधानमंत्री हूं, जो आजाद भारत में पैदा हुआ हूं। भारत और अमेरिका में बड़ी समानता है। दोनों देशों के पास बिजनस टैलंट भी हैं। हमारे लक्ष्य बड़े हैं और उन्हें एक दिन में हासिल नहीं किया जा सकता। हम आपके साथ मिलकर काम करेंगे। सितंबर में मेरे अमेरिका दौरे का असर दिखना शुरू हो गया है।

मोदी ने कहा कि आर्थिक आंकड़े बता रहे हैं कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज महंगाई पांच साल के निचले स्तर पर आ गई है। संपन्नता, शांति की गारंटी नहीं है। आज एशिया में सबसे ज्यादा निवेश का माहौल भारत में है। प्रदूषण मुक्त ऊर्जा के लिए दुनिया को मिलकर काम करना होगा। भारत पूरी दुनिया को एक परिवार के रुप में देखता है।

हमारे इंजीनियर, वैज्ञानिक और डॉक्टर गांवों के लिए सस्ती सुविधाएं इजाद कर रहे हैं। आज भारत के छात्र अमेरिका में और अमेरिकी छात्र भारत में पढ़ रहे हैं। भारत अपार संभावनाओं से भरा है। टैलंट है और स्कोप भी है। भारत के अंदर कृषि क्षेत्र में ग्लोबल मार्केट की अपार संभावनाएं हैं।

मजबूत होंगे कारोबारी रिश्ते : ओबामा

भाषण की शुरुआत में ओबामा ने कहा कि आपने जो न्योता मुझे दिया और बीते दो दिनों में जो मेहमान नवाजी की है, उसके लिए आपका शुक्रिया। हल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि परेड में बाइक का स्टंट देखना उद्भुत था, लेकिन मैं उसे नहीं करूंगा।

ओबामा ने कहा कि इस समिट से दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते और मजबूत बनेंगे। हम साथ में बढ़ सकते हैं और संपन्न हो सकते हैं। भारतीय निवेश से अमेरिका को फायदा हुआ है, हमारे यहां नौकरियां बढ़ी हैं। आर्थिक क्षेत्र में भारत और अमेरिका की किस्मत जुड़ी हुई है। अमेरिका के निर्यात का सिर्फ एक फीसद भारत में आता है। व्यापार बढ़ने से दोनों देशों में रोजगार बढ़ेंगे।

ओबामा ने कहा कि दोनों देशों को व्यापार को आसान बनाना होगा। स्मार्ट सिटी बनाने में अमेरिका पूरी मदद करेगा। अमेरिका नई टेक्नोलॉजी देने में भारत की मदद करेगा। भारत और अमेरिका का व्यापार पिछले कुछ सालों में 60 फीसदी तक बढ़ना अच्छी खबर है।

पढ़ेंः भारतीय परंपरा को तोड़ने के साथ ओबामा ने बनाया रिकॉर्ड

पढ़ेंः राजपथ पर सेना ने भरा दम, झांकियों ने मन मोहा