विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने किया मेरे शहीद पिता का अपमान: प्रियंका

By Edited By:
Published: Mon, 05 May 2014 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 06 May 2014 10:39 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार को लगातार अमेठी में डटीं प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार को लगातार अमेठी में डटीं प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में फिलहाल किसी दल को अकेले बहुमत नहीं मिलेगा। अमेठी में नरेंद्र मोदी के हमलों के बाद एक सभा में प्रियंका ने कहा कि यहां की जमीन पर मेरे पिता का अपमान किया गया है। जनता इसका जवाब देगी।

अमेठी में प्रचार के अंतिम दिन समर्थन लेने और देने की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में लगता है कि कोई भी एक दल अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगा। सक्रिय राजनीति में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। उनका बचपन राजनीति से प्रभावित रहा है। इसलिए वह अपने बच्चों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहतीं। अमेठी की जनसभा में मोदी के बयान के बाद प्रियंका ने कहा, 'उन्होंने अमेठी की धरती पर मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। अमेठी की जनता इस हरकत को कभी माफ नहीं करेगी। इनकी नीच राजनीति का जवाब मेरे बूथ के कार्यकर्ता देंगे। अमेठी के एक-एक बूथ से जवाब आएगा।'

पढ़ें: राहुल के गढ़ में मोदी की हुंकार, बदला नहीं होगा बदलाव

रिश्तों की दुहाई और राहुल गांधी