विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी को है जान का खतरा

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 10:16 PM (IST)

अपने ट्वीट में रामदेव ने कहा कि 'आतंकवाद माफिया, पॉलिटिकल माफिया और ड्रग माफिया से पीएम को खतरा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन । योगगुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा बताया है। रामदेव ने ट्वीट करते हुए शुक्रवार को ये बात कही। पीएम मोदी द्वारा कालेधन पर रोक के लिए 500 और 1000 के नोटबंदी का रामदेव ने समर्थन करते हुए पीएम की तारीफ भी की।

अपने ट्वीट में रामदेव ने कहा कि 'आतंकवाद माफिया, पॉलिटिकल माफिया और ड्रग माफिया से पीएम को खतरा है। उन्होंने पीएम मोदी की सलामती की दुआ की। बडोदरा में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए रामदेव ने हवाई अड्डे पर कहा कि ईमानदार प्रधानमंत्री ने जान जोखिम में डाल कर ऐतिहासिक फैसला किया है। ऐसे में सभी को उनका सहयोग और समर्थन करना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिनों गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना किसी का नाम लिए अपनी जान को खतरा बताया था। पीएम ने सभा में कहा था कि 'मैं जानता हूं, मैंने कैसी-कैसी ताकतों से लड़ाई मोल ले ली है। जानता हूं, कैसे लोग मेरे खिलाफ हो जाएंगे। मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे... मुझे बर्बाद कर देंगे, क्योंकि 70 वर्षों की उनकी लूट अब बेकार हो गई, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा।'

पढ़ेंः विमुद्रीकरण पर PM का BJP सांसदों को निर्देश, जनता को गिनाएं फायदे