विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 नवंबर को मोदी कैबिनेट की बैठक, संसद के विशेष सत्र से पहले BJP की बड़ी तैयारी

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:46 PM (IST)

संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सत्र के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा होगी।

संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक (फोटो-PTI)

संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक (फोटो-PTI)

HighLights

  1. संसद के विशेष सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक।

  2. सत्र के एजेंडे और विधायी कामकाज पर गहन चर्चा होगी।

  3. विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष में सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने के प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को 1 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में सत्र के एजेंडे, विधायी कामकाज और संसद के भीतर अपनाई जाने वाली रणनीति पर मंथन होने की संभावना है। वहीं कांग्रेस ने भी शाम 4.30 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें विशेष सत्र को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

सरकार ने बुलाया विशेष सत्र

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर को बुलाई गई है। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है।

सत्र की घोषणा के साथ ही बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में सामने आने वाले विषयों और सरकारी कामकाज की प्राथमिकताओं के आधार पर संसद में सरकार की रणनीति तय की जाएगी। जरूरी विधायी कार्यों के साथ-साथ संभावित विधेयकों और विपक्ष के संभावित सवालों का जवाब देने की रूपरेखा पर भी चर्चा हो सकती है।

दूसरी ओर, संसद सत्र की तारीखें सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।