क्या आप नहीं जानना चाहते कि PM मोदी ने विराट-अनुष्का को गिफ्ट में क्या दिया?
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी के बाद मुंबई पहुंच गए हैं। विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी को यादगार बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। पीएम मोदी विराट-अनुष्का के लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंचे थे। वैसे भी, किसी भी शादी या रिसेप्शन में जाते हैं तो ये उम्मीद होती है कि कुछ लेकर जायेंगे. लेकिन जब प्रधानमंत्री को किसी को तोहफा देना हो तो बात कुछ अलग हो जाती है. ऐसे ही तोहफे की उम्मीद विराट अनुष्का के रिसेप्शन में शायद सबको थी. प्रधानमंत्री ने विराट और अनुष्का को एक सच्चा तोहफा दिया जो सदियों से सच्चे प्यार का प्रतीक माना जाता रहा है. गुलाब का फूल. उन्होंने विराट और अनुष्का को उपहार में एक-एक गुलाब का फूल दिया। पीएम मोदी से मिले इस गिफ्ट को देख, विराट-अनुष्का के चेहरे गुलाब की तरह खिल उठे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी के बाद मुंबई पहुंच गए हैं। वो यहां अपनी अगली पार्टी की तैयारी में लग गए हैं। विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को हुई पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। पार्टी शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद पीएम मोदी वेन्यू पर पहुंचे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। उन्होंने दोनों के परिवार के साथ फोटो खिंचवाई।
लाल और सुनहरे रंग की बनारसी साड़ी में अनुष्का बेहद ही सुंदर लग रही थीं जबकि विराट ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। कोहली और अनुष्का की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। यह दोनों बुधवार को ही मोदी को रिसेप्शन का निमंत्रण देने पहुंचे थे। मोदी के अलावा यहां दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी पहुंचे।
रिसेप्शन में लगभग 1000 के करीब मेहमान पहुंचे। इसमें विराट के प्रशंसक को भी निमंत्रण दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस सोफे पर यह जोड़ी बैठी थी वह लगभग पांच लाख रुपये कीमत का था। रिसेप्शन में 100 तरह के पकवान परोसे गए। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी मुंबई में दिखेगी क्योंकि 24 दिसंबर को आखिरी टी-20 के बाद सभी 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगे। 27 दिसंबर को विराट और अनुष्का पूरी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। हालांकि अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आ जाएंगी जिसके बाद अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी। दोनों की शादी 11 दिसंबर को इटली में हुई थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को एक हफ्ते से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन, साल की सबसे चर्चित शादी को लेकर अभी भी गॉसिप जारी है। 11 दिसंबर को इटली में अपनी शादी रचाकर लौटे विराट-अनुष्का ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अनुष्का-विराट ने पीएम मोदी को रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी दिया। साथ ही पीएम को खूबसूरत तोहफा भी सौंपा गया। इन दोनों ने तोहफे में क्या दिया इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड शाही थीम पर बेस्ड था। कार्ड पर गोल्ड और क्रीमी व्हाइट के बेजोड़ कलर के साथ न्योते की बात लिखी हुई थी। इसके साथ ही फूलों का एक शानदार डिजाइन भी इसमें बना हुआ था। कार्ड के साथ मिठाई और भरवे खजूर का एक डिब्बा भी दिया गया।
26 को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी
मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई सदस्य भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में विराट कोहली व अनुष्का की शादी का रिसेप्शन, पीएम हुए शामिल, देखें तस्वीरें