मुंबई: दुकान में तोड़फोड़, हिरासत में मनसे के सात कार्यकर्ता
पुलिस ने शुक्रवार को दादर से मनसे के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। मनसे कार्यकर्ताओं पर एक दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगा है।
नई दिल्ली,एएनआई। मुंबई के दादर में एक दुकान में हुई तो़ड़फोड़ के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात कार्यकताओं को हिरासत में लिया है। आरोप है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने दादर में एक आभूषण की दुकान पर गुजराती भाषा में लिखे नेम प्लेट को उखाड़ दिया था।
मनसे शुरु से ही ये मांग करता रहा है कि महाराष्ट्र में केवल मराठी भाषा का इस्तेमाल चाहिए। इसी के चलते आज मनसे कार्यकताओं ने दुकान के बाहर गुजराती भाषा में लिखे बैनर के साथ तोड़ फोड़ की।
बता दें कि इससे पहले मनसे ने वोडाफोन को पत्र लिखकर मांग की थी कि महाराष्ट्र की सरकारी भाषा मराठी है। लिहाजा बिजली बिल अंग्रेजी के अलावा सिर्फ इसी भाषा में जारी किया जा सकता है किसी अन्य भाषा का उपयोग सही नहीं होगा। दरअसल, वोडफोन ने बिल को अन्य भाषा के अलावा गुजराती भाषा में भी लोगों को देने की व्यवस्था की थी।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार का शक्ति परीक्षण, 132 के समर्थन का दावा;16 विधायकों पर नजरें
यह भी पढ़ें: दहेज उत्पीड़न मामले में पति-ससुराल वालों की तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी: SC