4 राज्य, 28 MLC सीट... यूपी-बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में काउंटिंग जारी; कौन आगे-कौन पीछे
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे की खबर है।
-1793086973105_m.webp)
MLC चुनाव 2026 की काउंटिंग जारी
HighLights
चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना जारी।
बिहार में नरेंद्र सिंह आगे, अनंत सिंह समर्थकों का जश्न।
पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामे की खबर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषद की 28 सीटों पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को MLC की इन सीटों पर चुनावी नतीजे सामने आने हैं। फिलहाल चारों राज्यों में काउंटिंग जारी है।
उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र 5 MLC सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
बिहार के पहले रुझान में नरेंद्र सिंह आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव का पहला रुझान सामने आया है। पहले राउंड की गिनती के बाद तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।
अनंत सिंह के घर जश्न, पटना में हंगामा
MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दी हैं। अनंत सिंह के समर्थक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार की हार से खुश हैं। उनका कहना है JDU ने उनके नेता को बाहर करके बहुत बड़ी गलती की है।
-1793087122681.webp)
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा चल रहा है। एक कर्मचारी जैसे ही मतगणना केंद्र के अंदर से फाइलें लेकर बाहर आया, तब लोगों ने उसे घेर लिया और हाथ में से फाइलें लेकर खोल दीं। इस दौरान लोगों ने फर्जी वोट के नारे लगाए। ये किस तरह की फाइलें हैं, इनमें क्या दर्ज है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर गिनती जारी
उत्तर प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना जारी है। बरेली में मतपेटियां खुल गई हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झांसी में भी काउंटिंग जारी है।
वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रक्रिया चल रही है। आगरा में एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'प्रेस की आजादी पर हमला', DPDP एक्ट के खिलाफ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की SC में याचिका
