Move to Jagran APP

सीमा विवाद: फिर बढ़ा तनाव, असम में पुलिस चौकी पर धमाके के बाद मिजोरम पुलिस का जवान गिरफ्तार

असम मिजोरम सीमा विवाद पर तनाव बढ़ गया है। शुक्रवार तड़के डेढ़ बजे असम के हलाकांडी में करीबी पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ। शक के आधार पर मिजोरम पुलिस के जवान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 02:16 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 06:28 AM (IST)
सीमा विवाद: फिर बढ़ा तनाव, असम में पुलिस चौकी पर धमाके के बाद मिजोरम पुलिस का जवान गिरफ्तार
असम मिजोरम सीमा पर धमाका, पुलिसकर्मी गिरफ्तार

गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के मिजोरम की सीमा से लगते हेलाकांडी जिले में शुक्रवार तड़के डेढ़ बजे एक पुलिस चौकी के निकट बम विस्फोट हुआ। मामले में शक के आधार पर मिजोरम के एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद सीमा पर तनाव फिर से बढ़ गया है। बता दें कि  यह विस्फोट असम पुलिस द्वारा असम की ओर कचुरथल इलाके में एक पुल के निर्माण पर आपत्ति जताए जाने के दो दिन बाद हुआ।

loksabha election banner

मिजोरम पुलिस का संदिग्ध जवान हिरासत में 

हेलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि विस्फोट कम तीव्रता का था। तब पुलिस चौकी में सात जवान तैनात थे। विस्फोट के बाद इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। सुबह हुई तो वहां मिजोरम पुलिस की आइआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) का जवान इलाके में घूमता पाया गया। उससे पूछताछ की गई तो वह अपनी मौजूदगी के बारे में कुछ नहीं बता सका। शक के आधार पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जुलाई में दोनों राज्यों के बीच हुआ था संघर्ष  

इसी साल  जुलाई में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर संघर्ष हुआ था, जिसमें असम पुलिस के छह जवानों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसक झड़प के बाद करीब दो सप्ताह तक आर्थिक नाकेबंदी रही थी। इसके कारण मिजोरम जाने वाले सैकड़ों मालवाहक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर फंस गए थे। 5 अगस्त को मिजोरम ने 5 अगस्त को आइजोल में एक महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने अपनी सीमा पर शांति बनाए रखने का फैसला किया था और इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने संबंधित बलों और अधिकारियों को अशांत क्षेत्रों में नहीं भेजेंगे।

उल्लेखनीय है कि बराक घाटी के रूप में जाने जाने वाले असम के तीन दक्षिणी जिले- हैलाकांडी, करीमगंज और कछार और मिजोरम के ममित, कोलासिब और आइजोल जिलों के साथ 165 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसमें पांच से अधिक हिस्सों में विवाद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.