Move to Jagran APP

Gaganyaan Mission: अंतरिक्षयात्रियों के साथ जाएंगे भारतीय व्यंजन, पढ़ें पूरा मेन्यू

गगनयान में शामिल होने वाले एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष मेें क्या खाना खाएंगे उसका मेन्यू तैयार कर दिया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 11:44 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 12:37 PM (IST)
Gaganyaan Mission: अंतरिक्षयात्रियों के साथ जाएंगे भारतीय व्यंजन, पढ़ें पूरा मेन्यू
Gaganyaan Mission: अंतरिक्षयात्रियों के साथ जाएंगे भारतीय व्यंजन, पढ़ें पूरा मेन्यू

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान में शामिल होने वाले एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) को अंतरिक्ष में घर का खाना मिलेगा। भारतीय एस्ट्रोनॉट के लिए खाने का मेन्यू तैयार कया गया है। इस मेन्यू में इडली, मूंग दाल का हलवा, एग रोल्स और वेज पुलाव शामिल है। इस खाने को मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किया गया है।

loksabha election banner

फूड हिटर्स भी ले जाएंगे अंतरिक्षयात्री

इतना ही नहीं अंतरिक्षयात्रियों को खाना गर्म करने के लिए फूड हीटर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही अंतरिक्षयात्रियों को पीने के लिए पानी और जूस दिया जाएगा। अंतरिक्ष में ग्रेवेटी नहीं होती इसलिए गगनयान मिशन जाने वाले एक विशेष कंटेनर बनाए गए है जिनमें वह आसानी से इसे ले जा सकें। जानकारी के लिए बता दें कि अंतरिक्ष यात्रियों को दिया जाने वाला ये खाना हेल्दी है और साथ ही वह एक साल तक चल सकता है। लेकिन, एक बार पैकेट खोलने के बाद उस खाने को 24 घंटे को अंदर-अंदर खत्म करना होगा। वह इसे आधा खाने का बाद स्टोर नहीं कर सकते हैं।  

मेन्यू की होगी जांच

मेन्यू की जांच आइएएफ के चार प्रशिक्षणक्षु अंतरिक्ष यात्रियों पर की जाएगी। फीडबैक के मुताबिक खाने में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। डीएफआरएल के निदेशक डॉ अनिल दत्त सेमवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ये खाने के  सभी सामान एस्ट्रोनॉट्स खाकर देखते हैं क्योंकि इनका चुनाव इस बात पर भी निर्भर करता है कि उन्हें ये कितने अच्छे लगते हैं। साथ ही इसरो की एक टीम इनकी जांच करेगी।

   

साथ ही उन्होंने कहा कि इस खाने को गर्म करके खाया जा सकता है। हम भारतीय गर्म करके खाना पसंद करते हैं। फूड हीटर्स के जरिए लगभग 92 वॉट बिजली से खाना गर्म किया जा सकता है।  साथ ही वह अंतरिक्ष में स्नैक्स भी खा सकते हैं। इसके लिए हमने अनानास और कटहल जैसे सैनेक्स भी दिए है। दरअसल, स्नैक्स के तौर पर ये सबसे स्वस्थ्य विकल्प है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.