विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से की मुलाकात, हिजाब विवाद पर कही यह बात

By Ashisha RajputEdited By:
Published: Wed, 30 Mar 2022 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Mar 2022 06:48 PM (IST)

सीएमओ पंजाब के अधिकारी टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर कहा मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ...और पढ़ें

हरनाज कौर संधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की
हरनाज कौर संधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की

चंडीगढ़, एएनआइ। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। जहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस बात की जानकारी सीएमओ पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बैठक का एक वीडियो साझा करते हुए दी। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जितने वाली हरनाज ने बाद में, पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिजाब मुद्दे पर अपनी बात कही।

हिजाब विवाद पर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने कहा

सीएमओ पंजाब ने ट्वीट कर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू को 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत वापस लाने पर ढेरों बधाइयां भी दी। वहीं हरनाज इस मुलाकात के बाद, देश के कई मुद्दों पर अपनी बात सामने रखी। उन्होंने हिजाब विवाद पर कहा, 'अगर कोई लड़की हिजाब पहने हुए है, तो यह उसकी पसंद है। अगर कोई उस पर हावी हो रहा है तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए। उसे वैसे ही जीने दें जैसा वह जीना चाहती है। हम विभिन्न संस्कृतियों की महिलाएं हैं और हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।'

हरनाज ने आगे कहा, 'भारत की लड़कियों को कैसे रहना चाहिए और कैसे कपड़े पहनना चाहिए। जो लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, वे गलत हैं।'

22 वर्षीया मिस यूनिवर्स हरनाज ने आज एक कार्यक्रम में शिरकत की। हरनाज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने पंजाब के सीएम से मुलाकात के दौरान राज्य के कल्याण के बारे में बात की।

आपको बता दें कि कर्नाटक में हिजाब का विरोध इस साल जनवरी में शुरू हुआ था। यह विवाद राज्य से पूरे देश में फैल गया। जिस पर ढेरों राजनीतिक बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन हुए। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब राज्य के उडुपी जिले के सरकारी गर्ल्स पीयू कालेज की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया है। विरोध के दौरान, कुछ छात्रों ने दावा किया कि उन्हें हिजाब पहनने के लिए कालेज में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।