विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid 19 Updates: त्योहारी मौसम के कारण गृह मंत्रालय ने देशभर में कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ाया

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Thu, 28 Oct 2021 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:23 PM (IST)

गृह मंत्रालय ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही एक बार फिर बड़े खतरे को न्योता दे सकती है।

गृह मंत्रालय ने देश भर में कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
गृह मंत्रालय ने देश भर में कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। गृह मंत्रालय ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। त्योहारी मौसम में कोरोना का बढ़ता खतरा देख विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही एक बार फिर बड़े खतरे को न्योता दे सकती है। छठ पूजा और दीपावली के त्योहार को देखते हुए माना जा रहा है कि केस में इजाफा हो सकता है, जिससे पहले वाली स्थिति खड़ी हो सकती है, क्योंकि पिछले साल भी त्योहारी सीजन में जबरदस्त उछाल आया था, जिसके बाद मार्च में लाडाउन की नौबत आ गई थी।

ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। त्योहारों और चुनावी मौसम में कोविड-19 के मामलों में ना सिर्फ इजाफा हो रहा है, बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी डराने वाला है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कल 733 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 17 हजार 95 लोग ठीक हुए हैं। इस बार तो स्थिति को देखते हुए मोदी सरकार पहले ही अलर्ट हो गई है। कोरोना महामारी के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार लगातार टीकाकरण अभियान चला रही है। टीकाकरण अभियान में कोई रह न जाए, इसके लिए केंद्र सरकार अब अगले महीने 'हर-घर दस्तक' (Door-to-Door Vaccination)टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। 

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बुधवार तक कोरोना की 49 लाख 9 हजार 254 डोज दी गई। इसके बाद देश में अब तक 104 करोड़ 4 लाख 99 हजार 873 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।