Move to Jagran APP

गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 12:43 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 12:55 PM (IST)
गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

मुंबई (एजेंसी)। गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को मुंबई में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज यह जानकारी दी। मडकाईकर (53) कल मुंबई यात्रा पर आये थे कि तभी उनकी तबियत बिगड़ गई।

loksabha election banner

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि बीती रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’ 

मडकाईकर उत्तरी गोवा जिले में कम्बर्जुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। गोवा में भाजपा महासचिव सदानंद तनावड़े ने कहा कि मडकाईकर कुछ काम से कल दोपहर मुंबई के लिये रवाना हुए थे और वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने कहा कि मडकाईकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत भी ठीक नहीं है। वह अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। 15 फरवरी को मनोहर पर्रिकर की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद 22 फरवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। 5 मार्च को स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के चलते उन्हें एक बार फिर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर स्वास्थ्य सुधार के लिए 7 मार्च, 2018 को मनोहर पर्रिकर अमेरिका रवाना हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.