Move to Jagran APP

माइक्रो आर्टिस्ट ने नाखून पर बनाया chandrayaan-2 के उतरने की शानदार पेंटिंग, आप भी देखें...

रमेश शाह ने अपने दाहिने हाथ की उंगली पर 15 से 20 मिमी नाखून का उपयोग करके चंद्रयान-2 की लैंडिंग की बेहद आकर्षक तस्वीर बनाई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:31 PM (IST)
माइक्रो आर्टिस्ट ने नाखून पर बनाया chandrayaan-2 के उतरने की शानदार पेंटिंग, आप भी देखें...
माइक्रो आर्टिस्ट ने नाखून पर बनाया chandrayaan-2 के उतरने की शानदार पेंटिंग, आप भी देखें...

सिलीगुड़ी, एएनआइ। लंबे सफर के बाद चंद्रयान 2 चांद पर लैंड करनेवाला है। देशवासियों के लिए ये बेहद खास पल होगा। लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरकर इतिहास रचेगा। लोग अपने-अपने तरीके से इसरो (ISRO) को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के माइक्रो आर्टिस्ट (Micro artist) रमेश शाह ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की चांद पर उतरने की बेहद शानदार तस्वीर बनाई है। खास बात यह है कि रमेश ने ये पेंटिग अपने नाखून पर बनाई है।

loksabha election banner

बता दें की रमेश शाह एक माइक्रो आर्टिस्ट है, जो बेहद छोटे आकार की तस्वीर बनाने के लिए जाने जाते हैं। रमेश शाह दुनिया में इस कला के मशहूर लोगों में से एक हैं। उन्हें अपनी इस कला के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

20 मिमी नाखून पर चंद्रयान-2 की तस्वीर

शाह ने अपने दाहिने हाथ की उंगली पर 15 से 20 मिमी नाखून का उपयोग करके चंद्रयान-2 की लैंडिंग की तस्वीर बनाई है, जो बेहद आकर्षक है। इस तस्वीर को पूरा करने में शाह को तीन दिन का समय लगा। माइक्रो आर्ट को दुनिया में कला के सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन रूपों में से एक माना जाता है।

चंद्रयान-2 को लेकर शाह ने कहा कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा जब अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके बाद भारत चांद की सतह पर लैंड करने वाला दुनिया का चौथा शक्तिशाली देश बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी कला के माध्यम से पांच विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। मैं विश्व के प्रचलित मुद्दों से संबंधित पेंटिंग बनाता हूं। मुझे इन तस्वीरों को बनाने में बहुत अच्छा लगता है। शाह ने चंद्रयान-2 के उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : चंद्रयान-2 की लैंडिंग के बाद अहम होंगे यह 4 घंटे, समझिए इस दौरान क्या-क्या होगा 

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2 Landing: PM Modi संग 70 छात्र बनेंगे इस ऐतिहासिक पल के गवाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.