Move to Jagran APP

असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय को आइजल से जोखावसंग स्थानांतरित करने के निर्देश

असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय के लिए जोखावसंग में निर्माण हो चुका है। अब उसे बटालियन मुख्यालय को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 12:26 AM (IST)
असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय को आइजल से जोखावसंग स्थानांतरित करने के निर्देश
असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय को आइजल से जोखावसंग स्थानांतरित करने के निर्देश

आइजल, प्रेट्र। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय को मिजोरम की राजधानी आइजल से जोखावसंग स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने इसके लिए 31 मई की समय सीमा निर्धारित की है।

loksabha election banner

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आधिकारिक पत्र में असम राइफल्स के अधिकारियों से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। असम राइफल्स का वर्तमान बटालियन मुख्यालय आइजल के ट्रेजरी और जोदीन में स्थित है। जोखावसंग क्षेत्र यहां से 15 किलोमीटर दूर है।

वर्ष 1988 में असम राइफल्स के जवानों ने 12 लोगों की हत्या कर दी थी। इसे लेकर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के लालडेंगा की नेतृत्व वाली सरकार ने असम राइफल्स के मुख्यालय को स्थानांतरित करने की मांग की थी।

असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय के लिए जोखावसंग में निर्माण हो चुका है। अब उसे बटालियन मुख्यालय को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। इस समय मिजोरम में एमएनएफ की नेतृत्व वाली सरकार है और जोरामथंगा मुख्यमंत्री हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.