विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु के मेट्टूर में बड़ा हादसा: खड़ी प्राइवेट बस से टकराई सरकारी बस, 26 यात्री घायल

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:17 PM (IST)

तमिलनाडु के मेट्टूर में एक सरकारी बस के खड़ी प्राइवेट बस से टकराने से 26 यात्री घायल हो गए।

मेट्टूर में सरकारी बस प्राइवेट बस से टकराई (सांकेतिक तस्वीर)

मेट्टूर में सरकारी बस प्राइवेट बस से टकराई (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सोमवार को तमिलनाडु के मेट्टूर इलाके में नवापट्टी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। यहां एक सरकारी बस एक खड़ी प्राइवेट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई, जिसमें कम से कम 26 यात्री घायल हो गए। यह घटना सुबह के समय हुई जब दोनों बसें मेट्टूर-इरोड मार्ग पर थीं।

अधिकारियों के अनुसार, सरवाना मुथु द्वारा चलाई जा रही प्राइवेट बस मेट्टूर बस स्टैंड से इरोड की ओर जा रही थी। यात्रियों को लेने के लिए वह नवापट्टी बस स्टॉप के पास रुकी हुई थी। तभी कोयंबटूर जा रही एक सरकारी बस पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सरकारी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कुल 26 यात्री हुए घायल

सरकारी बस मेट्टूर-इरोड सड़क के बीच में ही रुक गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।इस हादसे में सरकारी बस में सवार 26 यात्री घायल हुए हैं।

इनमें 16 पुरुष, आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों की हालत की जांच चल रही है, लेकिन फिलहाल किसी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को मेट्टूर सरकारी अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही मेट्टूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत मेट्टूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों बसों के चालकों से पूछताछ की जा रही है और पूरी जांच प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- बक्सर में भीषण सड़क हादसा:  NH-922 पर डंपर-ट्रेलर टक्कर, चालक-खलासी की मौत; यूपी के रहने वाले थे दोनों