विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी के वीडियो मामले में Meta का बड़ा फैसला, VIP अकाउंट्स के लिए लागू किए नए नियम

Published: Fri, 31 Jul 2026 08:05 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी के फेसबुक वीडियो विवाद के बाद मेटा ने वीआईपी अकाउंट्स के लिए नए नियम लागू किए हैं। कंपनी ने इस चूक पर खेद जताया है।

पीएम मोदी वीडियो विवाद के बाद मेटा का बड़ा फैसला

पीएम मोदी वीडियो विवाद के बाद मेटा का बड़ा फैसला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को अस्थायी रूप से हटाए जाने के विवाद के बाद Meta ने सख्त कदम उठाते हुए VIP अकाउंट्स के लिए नए नियम ( प्रोटोकॉल) लागू कर दिए हैं। आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि मेटा ने इस मामले में ने सरकार को पत्र भेजकर इस चूक पर खेद जताया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि 28 जुलाई के बाद अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। सरकार फिलहाल कंपनी के स्पष्टीकरण की जांच कर रही है।

10 दिनों के भीतर बैठक

साथ ही मामले के तकनीकी और नीतिगत पहलुओं पर चर्चा के लिए अगले 7 से 10 दिनों के भीतर मेटा के वैश्विक अधिकारियों और भारत सरकार के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक भी निर्धारित की गई बैठक में नीतिगत और तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सरकार द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मेटा की प्रतिक्रिया पर भी विचार किया जाएगा।

कृष्णन के बताया, "मेटा ने सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और वीडियो को हटाने के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है। हम अगले 7-10 दिनों में उनके वैश्विक अधिकारियों से मिलेंगे।"

मेटा ने बताया ऑटोमेटेड गड़बड़ी

PM मोदी की फेसबुक पोस्ट गलती से हटने पर मेटा ने माफी मांगते हुए इसे ऑटोमेटेड गड़बड़ी बताया। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) इस जवाब से असंतुष्ट है और उसने वरिष्ठ ग्लोबल अधिकारियों को तलब किया है। इस विवाद के बीच सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर यूजरनेम व्यवस्था शुरू करने के प्रस्तावों पर भी विचार कर रही है।

हैदराबाद पुलिस ने Meta इंडिया हेड के खिलाफ दर्ज किया मामला

हैदराबाद पुलिस ने CJP आंदोलन के सिलसिले में PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट (छेड़छाड़ किए गए कंटेंट) को लेकर कुछ फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के ऑपरेटर्स और Meta के इंडिया हेड के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें- मेटा की सफाई से संतुष्ट नहीं केंद्र सरकार, पीएम मोदी के वीडियो मामले में शीर्ष अधिकारियों को किया तलब

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।