देश के तमाम राज्यों में बाढ़ के दौरान इस तरह से बिगड़े हैं हालात, देखें कैमरे में कैद यादगार तस्वीरें
बरसात की वजह से कई राज्यों में अरबों रुपये का नुकसान हो चुका है। लाखों लोग बेघर हो गए है और हजारों पशुओं का भी ठिकाना छिन गया है।
नई दिल्ली जागरण स्पेशल। इन दिनों देश के कई राज्यों में बाढ़ से बुरे हालात है। बाढ़ ने पूरी तरह से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रेलवे और हवाई मार्ग भी प्रभावित है। अरबों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। लाखों पशु भी मर चुके हैं। पशुओं की देखभाल वाला कोई नहीं है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सभी जगह पानी ही पानी है।
कई राज्यों में तो इतना अधिक पानी है कि एक मंजिल का पूरा मकान ही पानी में समा गया है। बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प है। बिजली के खंभे उखड़कर दूर जा गिरे हैं। सप्लाई पूरी तरह से बंद है। जितना नुकसान अब तक हो चुका है उसको ठीक करने में ही प्रशासनिक महकमों को एक माह से अधिक का समय लगेगा। आज हम आपको ऐसी कुछ तस्वीरें दिखाएंगे जो आज भी यादगार बनी हुई हैं। सड़कें, रेल मार्ग सब ध्वस्त हो चुके हैं। गुजरात जैसे राज्य में रेलवे की लाइनें उखड़ गई है। पुल बह चुके हैं। छोटी नदियों पर यातायात के लिए बनाए गए पुल टूट चुके हैं। लोग एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पा रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में आई बाढ़ की ये तस्वीरें देखने लायक है। आप भी देखें....
अभी तक हम लोगों ने भगवान कृष्ण को ही बालपन में टोकरी में बचाकर ले जाते सुना था मगर इस बार की बाढ़ में कुछ राज्यों में भी इस तरह की तस्वीरें दिखा दीं।
बरसात की वजह से हर ओर पानी भरा हुआ है, ऐसे में यहां रहने वालों को छत ही बचने के लिए एकमात्र जगह बची हुई है।
अभी बरसात से राहत भी नहीं मिली है। अगले कुछ घंटे और बरसात होने की संभावना है। गुजरात, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बाढ़ से बुरा हाल है। इनमें से कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां पर हर साल बारिश से बुरा हाल होता है मगर फिर भी उसके स्थायी समाधान के लिए काम नहीं किया गया है।
यदि तस्वीरों के माध्यम से देखें तो इन राज्यों में बाढ़ से हर साल परेशानी होती है। लाखों लोग इनसे परेशान होकर अपना इलाका छोड़ देते हैं। इन इलाकों में बचाव के दौरान कई बार ऐसी तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जो इतिहास बन जाती है।
बरसात की वजह से रेलवे की लाइनों के नीचे कटान हो चुका है। अब रेलवे की पटरियां भी यहां लटक चुकी हैं।
गुजरात के एक घर में पानी भरने की वजह से ये नजारा देखने को मिला।
गुजरात में आई बाढ़ के बाद एक सिपाही दो बच्चों को अपने कंधे पर ले जाता हुआ।
राहत सामग्री बांटे जाने पर इस तरह से लोग उसे लेकर जाते हुए।
गुजरात में बरसात के बाद इस तरह बांस के खंभे ही चलने के लिए रह गए सहारा।
कुछ राज्यों में पुलिस की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को इस तरह से बचाकर सुरक्षित जगह पहुंचा रही है।
बिहार के अररिया में दुल्हा दल्हन को इस तरह से ले जाया गया।
असम में बाढ़ की वजह से लोग इस तरह से अपने जरूरी सामानों को लेकर दूसरी जगह पर गए।
बाढ़ की वजह से छोटे पुल और सड़कें पूरी तरह से कट चुके हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप