विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी रंग को चटख कर रहे सोशल मीडिया पर प्रसारित मीम, EC ने भी कुछ इस अंदाज में शेयर किया पोस्ट

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 19 Apr 2024 11:45 PM (GMT+05:30)

चुनावी माहौल में इंटरनेट पर मीम की भरमार है। राजनीतिक पार्टियां प्रचार के साथ ही एक दूसरे पर हमला बोलने ...और पढ़ें

चुनाव आयोग ने शेयर किए कई पोस्ट (फोटो: @SpokespersonECI)
चुनाव आयोग ने शेयर किए कई पोस्ट (फोटो: @SpokespersonECI)

HighLights

  1. आयोग ने युवा वोटरों को आकर्षित करने के लिए किए कई पोस्ट
  2. स्थानीय भाषा में स्लोगन के साथ ही फिल्मी डायलाग का भी प्रयोग

पीटीआई, नई दिल्ली। चुनावी माहौल में इंटरनेट पर मीम की भरमार है। राजनीतिक पार्टियां प्रचार के साथ ही एक दूसरे पर हमला बोलने, जबकि चुनाव आयोग वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए इनका प्रयोग कर रहा है। मीम के साथ ही स्लोगन, पोस्टर, फिल्मी डायलाग का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है। इंस्टाग्राम हो या एक्स सभी जगह इनकी बाढ़ सी आ गई है।

चुनाव आयोग ने लोगों को मतदान केंद्र तक लाने और खासकर पहली बार मतदान करने वालों को आकर्षित करने के लिए इस तरह के कई पोस्ट किए हैं। इनमें फिल्मों के डायलाग के साथ ही कई अन्य आकर्षित करने वाले स्लोगन शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने क्या कुछ कहा?

चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट किया है कि हम मतदान को लेकर उत्साहित हैं, क्या आप भी तैयार हैं। आयोग की ओर से फिल्म ये जवानी है दीवानी के एक अदृश्य पर आधारित मीम का इस्तेमाल किया गया, जिसकी टैगलाइन थी मतदान से पहले पहली बार मतदाताओं का उत्साह। साथ ही लोगों से जुड़ने के लिए स्थानीय भाषा में स्लोगन का भी प्रयोग किया गया। जैसे अमार वोट, अमार दायित्वो। राजस्थान में मतदाताओं को दिखाने वाली तस्वीरों के साथ एक्स पर 'पधारो म्हारे पोलिंग बूथ' जैसी पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें: पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए किस राज्य में कितने फीसदी हुई वोटिंग?

वहीं, राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर हमले और प्रचार के लिए इसका प्रयोग किया है। भाजपा के सोशल मीडिया फीड पर मुख्य रूप से तस्वीरें और नारे हावी रहे हैं। जैसे मोदी की गारंटी और विकास भी, विरासत भी।वहीं, कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भाजपा पर व्यंग्यात्मक टैगलाइन, बेरोजगारी बहुत है, बाकी सब ठीक है, के साथ कटाक्ष किया गया।

यह भी पढ़ें: किसी के सिर सेहरा तो किसी के पैर पर प्‍लास्‍टर, आयोग के बुलावे पर महापर्व में पहुंचे मतदाता; देखें चुनाव की अनोखी तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।