Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AICWA ने गायक मीका सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में गाना गाने के विरोध में किया प्रदर्शन

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Mon, 19 Aug 2019 03:02 PM (IST)

    पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में गाना गाने के बाद सिंगर मीका सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।अब मुंबई में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ( AICWA) ने उनके खिलाफ प्रर्दशन किया।

    AICWA ने गायक मीका सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में गाना गाने के विरोध में किया प्रदर्शन

    मुंबई. एएनआई। पिछले दिनों सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के एक इवेंट के लिए गाना गाया था। जिसके बाद से भारत में उनका लगातार विरोध हो रहा है।अब उनका विरोध ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ( AICWA) ने किया है. मुंबई में इस संगठन ने उनके खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। इस विरोध की फोटो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं. संगठन के लोगों ने विरोध करते हुए लिखा कि मीका सिंह को बैन कर देना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राखी सांवत ने भी मीका सिंह का किया था विरोध

    एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी मीका सिंह का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मीका सिंह भारत के नागिरक होकर पाकिस्तान में गाना गाने गए थे। उनका वह विरोध करती हैं और भारत में उनको बैन कर देना चाहिए।

    तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने वाले सिंगर बनें मीका सिंह

    मीका सिंह के पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने के बाद से ही ये विरोध क्यों हो रहा है इसको लेकर इस बार ज्यादा विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि वर्तमान समय में अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर में खत्म करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है और इसी बीच मीका सिंह ने पाकिस्तान के एक का कार्यक्रम में गाना गाया था। 

    पाकिस्तान में मीका सिंह के अलावा भी कई सिंगर गा चुके हैं गाना

    ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई भारतीय सिंगर पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने गए हो. उनसे पहले भी कई सिंगर पाकिस्तान में गाना चुके हैं। इसमें अदनान सामी और एक्टर शाहरुख खान का नाम भी शामिल हैं। इनका भी भारत में काफी विरोध किया गया था।

    तो क्या भारत में मीका सिंह को कर दिया जाएगा बैन

    फिलहाल भारत में मीका सिंह के प्रति बढ़ते विरोध पर ये सोचना लाजमी है कि क्या उन्हें भारत में बैन किया जाएगा या नहीं। इससे पहले कई बार मीका सिंह भारत के प्रति अपना प्रेम जताते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगा चुके हैं। ऐसे में क्या उनकी देशभक्ति पर प्रश्न करते हुए भारत में उन्हें बैन कर दिया जाएगा।