Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Explainer: 13 हजार करोड़ का घोटाला, 7 साल पहले देश छोड़कर भागा... पढ़ें मेहुल चोकसी की पूरी कहानी

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 11:06 AM (IST)

    PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी अब बेल्जियम पुलिस की गिरफ्त में है। मेहुल चोकसी पर 13850 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। तो आइए जानते हैं मेहुल चोकसी आखिर कौन है और भारत में उसका क्या कारोबार था? उसने करोड़ों के इस घोटाले को कैसे अंजाम दिया? मेहुल चोकसी के केस की पूरी टाइमलाइन जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट।

    Hero Image
    13,850 करोड़ रुपए के PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर एक्शन लेते हुए बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को हिरासत में लिया है और अब वो जेल में है। मेहुल चोकसी 7 साल पहले देश छोड़कर भाग गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कई सालों से फरार मेहुल चोकसी ने अपनी पत्नी की मदद से बेल्जियम का एफ रेजिडेंसी कार्ड हासिल किया था। इसके लिए मेहुल चोकसी ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।

    मेहुल चोकसी पर क्या हैं आरोप?

    मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। घोटाले की पोल खुलने से पहले ही मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। जनवरी 2018 में ही वो भारत से फरार है। वहीं, भारत में मेहुल की कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- बेल्जियम में भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार, भारत के कहने पर हुआ एक्शन

    मेहुल चोकसी कैसे हुआ गिरफ्तार?

    बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला देते हुए मेहुल चोकसी को हिरासत में लिया है। मेहुल के खिलाफ गिरफ्तारी का पहला वारंट 23 मई 2018 और दूसरा वारंट 15 जून 2021 को जारी किया गया था। मेहुल चोकसी की पत्नी बेल्जियम की नागरिक है। लिहाजा पत्नी की मदद से 15 नवंबर 2023 को उसने एफ रेजिडेंसी कार्ड प्राप्त कर लिया। हालांकि इसके लिए उसने फर्जी दस्तावेज दिखाए और भारतीय नागरिकता का ब्यौरा पेश नहीं किया था।

    भारत में मेहुल चोकसी का बिजनेस

    मेहुल चोकसी का नाम भारत के बड़े हीरा कारोबारियों की फेहरिस्त में शुमार था। वो गीतांजलि जेम्स कंपनी का मालिक था, जिसके दुनियाभर में कई शोरूम थे। महुल चोकसी ने अपने करियर की शुरुआत छोटी सी ज्वेलरी शॉप से की थी। कुछ ही समय में गीतांजलि ग्रुप दुनिया के बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल हो गया। बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ इंटरव्यू में मेहुल चोकसी ने अपनी नेट वर्थ का खुलासा करते हुए बताया था कि भारत छोड़ते समय उसके पास 20,000 करोड़ की संपत्ति थी। हालांकि घोटाला सामने आने के बाद ईडी और सीबीआई ने मेहुल की सारी संपत्ति जब्त कर ली है।

    क्या था PNB घोटाला?

    मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने PNB अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) दिखाकर विदेशी बैंकों से लोन लिए। इस लोन की भरपाई करने की बजाए मेहुल चोकसी और नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गए। खबरों की मानें तो नीरव मोदी लंदन में है और मेहुल चोकसी बेल्जियम में रह रहा था।

    यह भी पढ़ें- कौन है निकिता कैसाप? 17 साल के अमेरिकी युवक ने रची ट्रंप की हत्या की साजिश, माता-पिता को उतारा मौत के घाट

    comedy show banner