विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब से भारतीय जायरीनों की वापसी के किए जा रहे उपाय, टूर ऑपरेटरों के साथ काम कर रहा भारतीय दूतावास

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:00 AM (IST)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों में लगभग तीन हजार फंसे हुए जायरीन सुरक्षित ...और पढ़ें

सऊदी अरब से भारतीय जायरीनों की वापसी के किए जा रहे उपाय (सांकेतिक तस्वीर)

सऊदी अरब से भारतीय जायरीनों की वापसी के किए जा रहे उपाय (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. विदेश मंत्रालय ने कहा, टूर ऑपरेटरों के साथ काम कर रहा भारतीय दूतावास

  2. यमन के तट पर एक नाव पर सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं

एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास वहां फंसे भारतीय जायरीनों की वापसी के लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों में लगभग तीन हजार फंसे हुए जायरीन सुरक्षित घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 10 हजार से अधिक सामान्य उमरा जायरीनों ने भी अपनी यात्रा पूरी की है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के चलते वहां उमरा करने गए कुछ भारतीय जायरीन फंस गए हैं।

प्रेट्र के अनुसार, जायसवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष ने भारत और ईरान के बीच उड़ान संपर्क के लिए नई चुनौतियां पैदा की हैं। इसके बावजूद भारत ईरान को जीवनरक्षक दवाएं भेजने में मदद कर रहा है।

जायसवाल ने यह भी बताया कि यमन के तट पर एक नाव पर सवार उसके सभी 14 नागरिक सुरक्षित हैं। गुरुवार को अरब मीडिया ने दावा किया था कि सऊदी सेना ने यमन के पास भारतीय नाव को निशाना बनाया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की अजरबैजान यात्रा की चर्चा करते हुए जायसवाल ने बताया कि इस दौरान आतंकवाद और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि अपने नागरिकों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा बढ़ाने तथा साझा चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए सहयोग करना चाहिए।

बेबी आरिहा ने हिंदी के कुछ शब्द बोलने शुरू किए रणधीर जायसवाल ने कहा कि जर्मनी में फास्टर केयर में रह रही भारतीय बच्ची आरिहा शाह ने हिंदी के कुछ शब्द बोलने शुरू कर दिए हैं।

उसके माता-पिता नियमित रूप से उससे मिलने जाते हैं। उसे मंदिर भी ले जाया जाता है और कई अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों से भी परिचित कराया जा रहा है। भारत इस मामले में जर्मन अधिकारियों के संपर्क में है।

उल्लेखनीय है कि 2021 में जन्मी आरिहा को उसी साल सितंबर में एक दुर्घटना में चोट लगने के बाद से फास्टर केयर में रखा जा रहा है। उस समय बच्ची के साथ मामूली शारीरिक दुर्व्यवहार के आरोप भी लगे थे। उसके माता-पिता भावेश और धारा शाह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले हैं।

सऊदी अरब के लिए फिलहाल बंद रहेंगी विमान सेवाएं

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों का स्थगन अब 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसा वहां पर हो रहे हूती लड़ाकों के हवाई हमलों के मद्देनजर किया गया है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कंपनी के निर्णय की पुष्टि की है।

इंडिगो के अनुसार रियाद के लिए उसकी सेवाएं 31 अक्टूबर तक के लिए स्थगित रहेंगी जबकि जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए विमान सेवाएं 27 अक्टूबर तक रद रहेंगी।

जबकि एअर इंडिया और एअर इंडिया ने एक्सप्रेस सऊदी अरब के लिए अपनी सेवाएं 24 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर रखी हैं जबकि अकासा एयर ने 10 नवंबर तक सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को दम्मम एयरपोर्ट पर हूती के हमले में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने और दो के घायल होने के बाद एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सेवाओं को स्थगित रखने का निर्णय लिया है।