विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान से 2557 भारतीयों को निकाला गया', विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में दी जानकारी

Published: Thu, 30 Jul 2026 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:05 PM (IST)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि विदेशों में भारतीयों की बढ़ती संख्या के कारण उनकी सुरक्षा और निकासी विदेश मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में आंकड़े पेश किए

विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में आंकड़े पेश किए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में विभिन्न प्रश्नों के जवाब देते हुए विदेशों में रह रहे भारतीयों से जुड़े ताजा आंकड़े पेश किए। इन आंकड़ों से साफ होता है कि जैसे-जैसे दुनिया भर में भारतीयों की संख्या बढ़ रही है, उनके संरक्षण, निकासी और राजनयिक सहायता का काम भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) के लिए एक बड़ा और लगातार बढ़ता दायित्व बन गया है।

कभी भारतीय राजनयिकों को अमेरिका से निष्कासित भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाने की कवायद करने में मदद करनी पड़ती है तो कभी यूक्रेन तो कभी ईरान-इजरायल से अपने नागरिकों को सकुशल निकालने के लिए ऑपरेशन चलाना पड़ता है।हद तो यह है कि साइबर अपराधी गिरोहों की तरफ से पिछले साल थाइलैंड-म्यांमार सीमा से सैकड़ों भारतीयों को लाने के लिए हफ्तों तक दोनों देशों के अधिकारियों से बात करनी पड़ी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में आंकड़े पेश किए

जयशंकर ने बताया कि अमेरिका ने 31 मार्च 2026 तक 414 भारतीयों को निर्वासित किया है। पिछले साल (2025) अमेरिका ने कुल 2,025 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। ईरान में फरवरी 2026 से जारी शत्रुता के मद्देनजर भारत ने 2,557 भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया है।

फिलहाल वहां अभी भी करीब 7,000 भारतीय मौजूद हैं। इसके अलावा, म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर स्थित साइबर स्कैम सेंटरों में जबरन काम करने के लिए फंसे 1,741 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया है कि अमेरिकी बार्डर पेट्रोल ने एरिज़ोना में आपरेशन चेकमेट के तहत 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सांकेतिक रूप से 30 भारतीय नागरिक शामिल बताए गए हैं।

अमेरिका, ईरान, म्यांमार-थाईलैंड से भारतीयों को बचाया

भारत सरकार ने इस मामले में कहा है कि वह अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) से संबंधित व्यक्तियों की पहचान और विवरण की पुष्टि का इंतजार कर रही है। इसकी पुष्टि मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई या राजनयिक सहायता पर विचार किया जाएगा।

बहरहाल, विदेश मंत्री जयशंकर ने उक्त जानकारियां अलग-अलग सवालों के जवाब थे, लेकिन इनसे एक बड़ी तस्वीर उभरकर सामने आती है। विदेशों में भारतीय प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ-साथ उनसे जुड़े संकटों का प्रबंधन भी एमईए की प्राथमिकता बन गया है।

चाहे यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीयों की निकासी हो, इजरायल-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित मार्ग से बाहर निकालना हो, या साइबर अपराध और अन्य आपराधिक मामलों में फंसे भारतीयों को राजनयिक मदद मुहैया कराना, इन सभी मोर्चों पर विदेश मंत्रालय की भूमिका पहले से कहीं अधिक सक्रिय और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।