विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आगे का रास्ता केवल...', पुतिन-ट्रंप की अलास्का मीटिंग पर आया भारत का पहला रिएक्शन

Published: Sat, 16 Aug 2025 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 16 Aug 2025 04:45 PM (IST)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर ...और पढ़ें

व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप की अलास्का में मुलाकात।
व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप की अलास्का में मुलाकात।

HighLights

  1. अलास्का में हुई ट्रंप-पुतिन की मुलाकात
  2. मीटिंग पर विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई मुलाकात पर दुनिया की नजरें थीं। रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर हुई इस मुलाकात के बाद भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक का स्वागत करता है। शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है।"

'बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है रास्ता'

उन्होंने आगे कहा, "भारत शिखर सम्मेलन में हुई प्रगति की सराहना करता है। आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है।"

पुतिन-ट्रंप की मुलाकात के बीच भारत के लिए आई राहत भरी खबर

भारत के लिए एक राहत की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर तत्काल अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उन्हें 2-3 हफ्तों में इस पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत के बाद रूस के प्रति अपना रुख नरम करते हुए कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन अच्छा रहा और उन्होंने इसे 10 में से 10 की रेटिंग दी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही रूस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था। उन्होंने कहा, "मुझे इसके (प्रतिबंधों के) बारे में दो या तीन सप्ताह में सोचना पड़ सकता है, लेकिन हमें इसके बारे में तुरंत सोचने की जरूरत नहीं है।"

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर मेलोनी का आया रिएक्शन, यूक्रेन वॉर पर क्या बोलीं इटली की पीएम