विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#MeToo: कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर सात साल तक यौन शोषण का लगा आरोप

By Prateek KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Oct 2018 10:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 11:08 PM (IST)

महिला ने क्रिश्चियन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बॉस्को ग्रुप के मस्कट को मी टू के तहत आरोपित किया ...और पढ़ें

#MeToo: कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर सात साल तक यौन शोषण का लगा आरोप
#MeToo: कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर सात साल तक यौन शोषण का लगा आरोप

शिलांग, प्रेट्र। 'मी टू' अभियान के तहत एक महिला (40) ने मेघालय में कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर वर्षो पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपनी आपबीती पोस्ट की।

इस पोस्ट में महिला ने क्रिश्चियन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बॉस्को ग्रुप के मस्कट को आरोपित किया है। वह तीन बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी हैं, लेकिन काउंसलिंग के बाद वह तीन साल पहले इस प्रवृत्ति से छुटकारा पा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि जब वह पांच साल की थीं तब फ्रांसिस गेल ने उनका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। उन्होंने जब अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने उनकी ही पिटाई कर दी। 12 साल की उम्र तक यह सिलसिला जारी रहा। उसके बाद उन्होंने साहस करके और गर्भवती होने के डर से फ्रांसिस गेल से मिलना बंद कर दिया। फ्रांसिस अब पश्चिम बंगाल में रहते हैं।

पादरी मस्कट के बारे में महिला ने लिखा है कि मिठाइयां और टॉफियां देने के बहाने वह उन्हें अपनी बड़ी डेस्क के पीछे बुला लेते थे और उसके बाद यौन दु‌र्व्यवहार करते थे। इसके बारे में वह इसलिए कुछ नहीं बोल पाईं, क्योंकि उसी दौरान वह फ्रांसिस गेल से उससे बड़ा यौन शोषण झेल रही थीं। इन आरोपों पर प्रमुख पादरी की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।