बरेली में मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
रिश्तों को तार-तार करते हुए मामा ने ही अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। भांजी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह सहम गई। किसी तरह उसने हिम्मत दिखाई और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित के पिता ने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलि
जागरण संवाददाता, बरेली। रिश्तों को तार-तार करते हुए मामा ने ही अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। भांजी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह सहम गई। किसी तरह उसने हिम्मत दिखाई और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित के पिता ने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
कैंट निवासी चौदह वर्षीय किशोरी का कहना है कि पांच दिन पहले वह घर में अकेली थी। इसी दौरान सदर में रहने वाला उसका मामा (नाबालिग) घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने मना किया तो मामा उसे खींचकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामा ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे गला दबाकर मार देगा। पिता ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
बचपन से कर रहा था शोषण
सोमवार को छात्रा कोचिंग से घर जा रही थी। उसके साथ एक लड़का (दोस्त) भी था। मामा ने जब उसे लड़के के साथ देखा तो वह भड़क गया। वह सीधे भांजी के घर पहुंच गया और उसके पिता को इस बाबत बता दिया। इसके बाद जैसे ही किशोरी घर पहुंची, उसके पिता ने उसे पीट दिया और उसे नानी के घर भेजने का फैसला लिया। इस पर किशोरी ने मामा की हरकतों की पोल खोल दी। किशोरी ने अपने पिता को बताया कि जब वह कक्षा पांच में थी, तब से मामा उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। यह सुनते ही पिता के होश उड़ गए और वह कैंट थाने पहुंच गए।