विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम संबंध के आरोप में विवाहित महिला को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Thu, 27 Jun 2024 09:10 AM (IST)

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स के दादेंग्रे से एक विवाहित महिला की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

मेघालय में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)
मेघालय में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. महिला का प्रेम संबंध होने पर की पिटाई
  2. सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। मेघालय में एक विवाहित महिला पर प्रेम संबंध (extra-marital affair) रखने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद इलाके के कुछ लोगों ने उसे लाठियों से पीटा।

पश्चिमी गारो हिल्स के दादेंग्रे में हुई इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को सार्वजनिक रूप से बेरहमी से पीटा जा रहा है।

वीडियो में कई पुरुष और महिलाएं मूकदर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आरोप लगाया है कि महिला का किसी और के साथ भी संबंध (extra-marital affair) हैं।

इस बीच, सुतंगा सैपुंग की विधायक और मेघालय विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष सांता मैरी शायला ने घटना पर संज्ञान लिया और पुलिस से रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने कहा कि वह मेघालय के सभी 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति सतर्क रहने को कहेंगी।

यह भी पढ़ें- इसरो जासूसी मामले में पांच लोगों के खिलाफ CBI का एक्शन, वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाने का लगा आरोप

यह भी पढ़ें- 'मुझे लगा रॉन्ग नंबर है...' जब डॉ अब्दुल कलाम ने सुधा मूर्ति को किया था फोन, राज्यसभा सांसद का सुनाया किस्सा खूब हो रहा वायरल