Move to Jagran APP

गूगल मैप पर चलेगी मारियो की गाड़ी, दिखाएगा रास्ता

पहले गूगल मैप में नेविगेशन के दौरान तीर चलता हुआ दिखाई देता था अब आपके बचपन का सुपर हीरो मारियो अपनी कार में बैठकर आपको रास्ता बताएगा।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 12:53 PM (IST)
गूगल मैप पर चलेगी मारियो की गाड़ी, दिखाएगा रास्ता
गूगल मैप पर चलेगी मारियो की गाड़ी, दिखाएगा रास्ता

रायपुर (जेएनएन)। 80 और 90 के दशक के बीच का समय है, जब वीडियो गेम में सबसे ज्यादा 'मारियो' पसंद किया जाता था। लोग इसके इस कदर दीवाने थे कि घरों से लेकर वीडियो पार्लर सभी जगह मारियो की धुन सुनाई देती थी। मारियो नाम का एक ऐसा करेक्टर था, जिसे सभी लोग पसंद करते थे। वह अपने स्कूल का बेहतरीन फाइटर था। उसके लॉंग जम्प को देखकर बच्चे गेम खेलना छोड़कर तालियां बजाने लग जाते थे। अब आपके बचपन का सुपर हीरो मारियो गूगल मैप पर दिखाई दे रहा है। साथ ही अब वह आपको गूगल मैप पर रास्ता बताते हुए नजर जा रहा है।

loksabha election banner

पहले चलता था तीर अब भागेगा मारियो

पहले गूगल मैप में नेविगेशन के दौरान तीर चलता हुआ दिखाई देता था। अब उस तीर की जगह पर अब आपके बचपन का सुपर हीरो मारियो अपनी कार में बैठकर चलता हुआ दिखेगा और आपको रास्ता बताएगा। 13 सिंतबर 1985 को स्पेन में चालू किया गया मारियो गेम धीरे-धीरे अन्य देशों में भी छा गया। 90 के दशक में यह सबसे पॉपुलर वीडियो गेम बन गया। दुनिया में इसकी कुल 31 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।

इस तरह होगा स्मार्टफोन से कनेक्ट

मारियो को अपने स्मार्टफोन में कनेक्ट करने के लिए आपको गूगल मैप को अपडेट करना होगा। यह एंड्रॉयड और आईवोएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से गूगल मैप को अपडेट करने के बाद आपको अपना डेस्टिनेशन डालना होगा। फिर स्टार्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'मारियो मोड' एक्टिवेट हो जाएगा और फिर आप नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.