विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत के साथ हमने आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया', स्वदेश रवाना हुए अमेरिकी विदेश मंत्री

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी भारत यात्रा के समापन पर कहा कि आर्थिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग से भारत-अमेरिका संबंध मजबूत हुए हैं।

भारत के साथ हमने आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं का आगे बढ़ाया-रूबियो

भारत के साथ हमने आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं का आगे बढ़ाया-रूबियो

HighLights

  1. रूबियो ने भारत-अमेरिका आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बताया।

  2. ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

  3. मुंबई में जयशंकर से मिले, 26/11 स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को कहा कि आर्थिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग से भारत और अमेरिका, दोनों देश मजबूत होते हैं। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि मैंने नई दिल्ली के साथ आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया है।

अपनी यात्रा के दौरान रूबियो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और गुजरात के जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी देखने भी गए। मुंबई में रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर बातचीत की थी।

रूबियो ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया-हमारी आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए अभी-अभी भारत से निकला हूं। आर्थिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग से दोनों देश और मजबूत होंगे। उन्होंने अपनी और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की एक फोटो भी साझा की, जिसकी पृष्ठभूमि में मुंबई का मशहूर गेटवे आफ इंडिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री 20 अक्टूबर को मुंबई पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाना और पश्चिम एशिया संकट पर विचारों का आदान-प्रदान करना था।

भारत में अमेरिकी मिशन ने कहा कि रूबियो की यात्रा का मकसद अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना, वाणिज्यिक और निवेश संबंधों को मजबूत करना तथा समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराना था।

रूबियो ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी और अदाणी तथा टाटा समूह के चेयरमैन के साथ व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के मौकों पर चर्चा की थी।

मुंबई में रूबियो ने जयशंकर के साथ 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की प्रतिबद्धता जताने के लिए 26/11 स्मारक पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया था।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- 'India US Trade Deal जल्द होगी', भारत दौरे पर आए मार्को रुबियो का ट्रेड डील पर बड़ा बयान