'India US Trade Deal जल्द होगी', भारत दौरे पर आए मार्को रुबियो का ट्रेड डील पर बड़ा बयान
India US Trade Deal: अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने भारत को यूएसए के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार ...और पढ़ें
-1792500999667_m.webp)
मार्को रुबियो ने भारत को अहम आर्थिक साझेदार बताया।
HighLights
मार्को रुबियो ने भारत को अहम आर्थिक साझेदार बताया।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद जताई।
ब्लैक सी में जहाजों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की।
एजेंसी, मुंबई। India US Trade Deal: अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने मंगलवार को भारत को यूएसए के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील जल्द होगी।
अपने भारत दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर से बातचीत के बाद रुबियो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के साथ-साथ सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। वह अमेरिका के लिए एक अहम कमर्शियल और बिजनेस साझेदार है।"
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के काफी करीब- मार्को रुबियो
उन्होंने ट्रेड डील पर आगे कहा कि स्टेट डिपार्टमेंट ट्रेड डील पर बातचीत नहीं करता, लेकिन हम इससे जुड़े हुए हैं। मैं ये कह सकता हूं कि हम ट्रेड डील करने के काफी करीब है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं कहूंगा कि बिना किसी यूनियन के इस समझौते को करने के लिए हम जितना करीब हो सकते हैं, उतने करीब हैं।"
रुबियो के मुताबिक, कुछ छोटी चीजों की संख्या रह गई है और उन्हें जल्दी ही समाप्त कर लिया जाएगा। मुझे लगता है जल्द ही यह हो जाएगी।
भारत रिफाइनिंग महाशक्ति है: अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' करार दिया और कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल के उत्पादन को लेकर रिलायंस के साथ चर्चा करेगा।
भारत की तीन दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंचे रुबियो ने संवाददाताओं से कहा, ''भारत एक रिफाइनिंग महाशक्ति है। उसके पास भारी कच्चे तेल को प्रसंस्करण करने की क्षमता है। उसने अतीत में ऐसा किया है, और मुझे लगता है कि जैसे-जैसे अधिक से अधिक वेनेजुएला का तेल बाजार में आएगा, वह ऐसा फिर कर सकता है।''
रुबियो ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ''वेनेजुएला में उनके पहले से ही तेल पट्टे मौजूद हैं, जिनका उपयोग करके वे खुद अधिक उत्पादन कर सकते हैं। मैं आपसे यह दावा नहीं कर रहा हूं कि दुनिया भर में हो रही कुछ घटनाओं के कारण पैदा होने वाली कमी को अकेले वेनेजुएला पूरा कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह निश्चित रूप से ऐसा कर सकता है और अल्पावधि में यह निश्चित रूप से मदद कर सकता है।''
ब्लैक सी के हमलों पर क्या बोले रुबियो
इसके अलावा, रूस के पास ब्लैक सी में हुए हमलों पर रुबियो ने कहा कि इस पर हमने चिंता जताई है और बार-बार खुलकर कहा है कि हमें नहीं लगता कि ब्लैक सी में जहाजों पर हमले होने चाहिए। हम कई महीनों से इस बारे में शिकायत करते आ रहे हैं। अमेरिकी कंपनियों ने हमें फोन भी किया है।
उन्होंने कहा कि जब अमेरिकी कंपनियां हमें फोन करके बताती हैं कि उनके कार्गो पर हमला हुआ है और ऐसा कई बार हो चुका है। यही वह बात है जिससे परेशानी पैदा हुई है। मुझे लगता है कि असल स्थिति यह है कि मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है।
अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी रुबियो 20-22 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे मुंबई के साथ-साथ गुजरात के जामनगर भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये
