विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2022: दिवाली के मौके पर विश्व के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सिडनी ओपेरा हाउस जगमगाया

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Mon, 24 Oct 2022 10:51 PM (IST)

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस सहित कई विश्व नेताओं ने दुनिया भर में दिवाली का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को ...और पढ़ें

दिवाली के मौके पर विश्व के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सिडनी ओपेरा हाउस जगमगाया
दिवाली के मौके पर विश्व के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सिडनी ओपेरा हाउस जगमगाया

नई दिल्ली, एएनआइ। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस सहित कई विश्व नेताओं ने दुनिया भर में दिवाली का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक बयान जारी कर दीवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'यह दीपावली आपके और आपके प्रियजनों के लिए हर खुशी और शांति लाए।' साथ ही आस्ट्रेलिया में सिडनी ओपेरा हाउस भी टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विराट जीत के बाद और दिवाली के अवसर पर जगमगा उठा। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, 'विराट रविवार के बाद, सिडनी के लोग भव्य दिवाली देखने के लिए तैयार हैं।'

शहबाज शरीफ ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले, शुक्रवार को न्यूार्क के मेयर एरिक एडम्स ने घोषणा की कि अगले साल से न्यूयार्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली की छुट्टी रहेगी। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सोमवार को पाकिस्तान और दुनिया भर के हिंदू समुदाय को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, 'दीपावली, रोशनी के त्योहार पर पाकिस्तान और दुनिया भर में हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं। यह दिन हमारी दुनिया में शांति, खुशी और सद्भाव लाए।'

विश्व के कई नेताओं ने दिवाली पर दी शुभकानाएं

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कनाडा और दुनिया भर में दीपोत्सव मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए एक वीडियो जारी किया। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने भी ब्रिटेन और दुनिया भर में सभी को दिवाली और 'बंदी छोर दिवस' की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लापिड ने अपने प्रिय मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भारतीयों को दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

सुंदर पिचाई का अंदाज हुआ वायरल

वहीं, क्रिकेट में भारत को मिली जीत के बाद, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जमकर उसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि आखिरी तीन ओवर फिर से देखकर दिवाली मनाई। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिवाली की शुभकामनाएं। आशा है कि हर कोई जो जश्न मना रहा है, वह दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहा है। मैंने आज फिर से आखिरी तीन ओवरों को देखकर दिवाली मनाया।'

ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के ऋषि सुनक कैसे बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, जानें पूरा घटनाक्रम

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर भारत-पाकिस्तान दोनों को गर्व महसूस करने का दिन