Move to Jagran APP

विकास दुबे के उज्जैन कनेक्शन को लेकर कई टीमें जांच में जुटी, .'बिट्टू' को भी ढूंढ रही पुलिस

गैंगस्टर के उज्जैन कनेक्शन को लेकर कई टीमें जांच में जुटी। 10 साल पहले भी मैनेजर आनंद के घर आया था गैंगस्टर।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 12:08 AM (IST)
विकास दुबे के उज्जैन कनेक्शन को लेकर कई टीमें जांच में जुटी, .'बिट्टू' को भी ढूंढ रही पुलिस
विकास दुबे के उज्जैन कनेक्शन को लेकर कई टीमें जांच में जुटी, .'बिट्टू' को भी ढूंढ रही पुलिस

उज्जैन, जेएनएन। गैंगस्टर विकास दुबे के उज्जैन कनेक्शन को लेकर पुलिस की पड़ताल जारी है। एसपी मनोज सिंह ने टीमें गठित कर अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल शुरू करवा दी है। उज्जैन के नागझिरी निवासी शराब कंपनी के मैनेजर आनंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, महाकाल मंदिर में दुबे के साथ दो और लोगों के साथ होने के तथ्य पर भी पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि हिरासत में लेने से ठीक पहले विकास बिट्टू-बिट्टू कहकर किसी को आवाज लगा रहा था। विकास दुबे उज्जैन क्यों आया और यहां उसकी किस-किस ने मदद की, इन दो सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

loksabha election banner

बता दें कि विकास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो वकीलों, शराब कंपनी के मैनेजर सहित पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद वकीलों को छोड़ दिया गया है। दुबे से इनके कोई संबंध नहीं पाए गए, मगर शराब कंपनी के मैनेजर सहित अन्य लोगों से पुलिस ने शुक्रवार को भी पूछताछ जारी रखी। पुलिस उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। अभी तक की जांच में यह पता लगा है कि विकास करीब 10 साल पहले भी आनंद के घर आया था। उस समय भी उसने महाकाल दर्शन किए थे।

पूछताछ में दुबे ने ही बताया था नाम पकड़े जाने के बाद विकास ने सबसे पहले आनंद का ही नाम पुलिस को बताया था। उसने कहा था कि वह मैनेजर को जानता है। इसके बाद पुलिस गुरुवार सुबह 10 बजे मैनेजर के नागझिरी स्थित घर पहंची थी। यहां आनंद टीवी देख रहा था। पुलिस ने उसके साथ उसके छोटे पुत्र को भी हिरासत में लिया था।

घर की महिलाएं बोलीं- परिचित था विकास

मैनेजर की बहू ने बताया कि विकास दुबे उनके चाचा ससुर का परिचित है। चाचा ससुर कानपुर के ही पनकी में रहते हैं। विकास की उनसे जान-पहचान है। करीब 10 साल पहले विकास चाचाजी के साथ उज्जैन आया था। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद घर पर भी आया था। यहां करीब आधा घंटा रुका और फिर चला गया था। उसके बाद वह कभी घर नहीं आया।

उज्जैन के सभी होटलों के रिकॉर्ड जांच रही टीमें

विकास दुबे का उज्जैन कनेक्शन पता करने के लिए पुलिस टीमें शहर की सभी होटलों के भी रिकॉर्ड खंगाल कर रही है। इसके अलावा सीमाओं पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। उज्जैन के एसपी मनोज सिंह ने कहा कि विकास दुबे के उज्जैन कनेक्शन को लेकर कई टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। बाहर से आए और होटलों में ठहरे संदिग्ध लोगों का रिकॉर्ड निकलवाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही हकीकत सामने लाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.