विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर भारत के कई शहर और जिले भीषण लू की चपेट में, ज्यादातर राज्यों में पारा पहुंचा 45 पार; जानिए ताजा अपडेट

Published: Tue, 21 May 2024 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 May 2024 06:22 AM (GMT+05:30)

हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। लू के कहर ने दिनचर्या ...और पढ़ें

उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में। (फाइल फोटो)
उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली का नजफगढ़ 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म
  2. हरियाणा-दिल्ली के कई स्थानों पर अत्यधिक लू की स्थिति
  3. कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित की

पीटीआई, नई दिल्ली। हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। लू के कहर ने दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का नजफगढ़ एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले चार दिन में तीसरा मौका रहा जब नजफगढ़ सर्वाधिक तपिश वाला क्षेत्र बना। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा

राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। उधर, केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में सोमवार को बारिश हुई और यह इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत का संकेत है।

हरियाणा-दिल्ली के कई स्थानों पर अत्यधिक लू की स्थिति

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सोमवार को हरियाणा और दिल्ली के कई स्थानों पर अत्यधिक लू की स्थिति देखी गई। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू चलीं। दिल्ली में भीषण लू की स्थिति के चलते अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित की

कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं और स्कूलों से आनलाइन पढ़ाई का विकल्प अपनाने को कहा है। दिल्ली सरकार ने उन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है, जहां अभी तक ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं किए गए हैं।

पंजाब में स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी

पंजाब सरकार ने भी भीषण गर्मी के बीच सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी कई जिलों में लू की चेतावनी जारी होने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है।

कहां कितना तापमान

सिरसा 47.2 डिग्री
नूंह 46.8 डिग्री
गंगानगर 46.3 डिग्री
फरीदाबाद 46.2 डिग्री
बाडमेर 46.1 डिग्री
रतलाम 45.5 डिग्री

ये भी पढ़ें: Prajwal Revanna case: 'मेरे परिवार का किया जा रहा फोन टैप...', पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार पर लगाया जासूसी का आरोप