Move to Jagran APP

दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है दिवाली की तर्ज पर लाइट फेस्टिवल, आप भी देखें

दिवाली भारत के अलावा हमारे सभी पड़ोसी देशों और साथ ही साथ पश्चिमी देशों में भी बेहद हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता रहा है। दरअसल, भारत से बाहर गए लोगों के लिए अपनी जमीन से जुड़े रहने का यह एक नायाब तरीका भी है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 01:13 PM (IST)
दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है दिवाली की तर्ज पर लाइट फेस्टिवल, आप भी देखें
दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है दिवाली की तर्ज पर लाइट फेस्टिवल, आप भी देखें

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। दिवाली की स्‍वागत की तैयारी हर जगह जोर-शोर से चल रही है। बाजार सज गए हैं तो लोगों ने भी शॉपिंग शुरू कर दी है। रोशनी और आतिशबाजी के इस त्‍योहार को देशभर में क्रेज है। लेकिन यहां पर इस पर्व को लेकर कुछ और दिलचस्‍प बातों को जानना भी बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि दिवाली भारत के अलावा हमारे सभी पड़ोसी देशों और साथ ही साथ पश्चिमी देशों में भी बेहद हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता रहा है। दरअसल, भारत से बाहर गए लोगों के लिए अपनी जमीन से जुड़े रहने का यह एक नायाब तरीका भी है। ऐसा भी नहीं है कि इसमें सिर्फ विदेश में बसे भारतीय हिंदू ही इसमें शामिल होते हैं, बल्कि दूसरे धर्म के लोग भी इसमें शामिल होते हैं। आज हम आपको यहां ऐसी ही जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दिवाली को लेकर एक खास बात यह भी है कि इसको कुछ जगहों पर दूसरे नाम के साथ मनाया जाता है।

loksabha election banner

नेपाल और मॉरिशस में दिवाली
नेपाल और मॉरिशस में दिवाली भारत जैसी मनाई जाती है, लेकिन वहां पर नई-नवेली दुल्हन दीपक जलाती हैं। वहीं, मलेशिया में भी दिवाली के दिन छुट्टी होती है, लोग दीपक जलाकर और रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी के आगमन की खुशी मनाते हैं। लोग एक—दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई और उपहार देते हैं।

श्रीलंका में दिवाली
रावण के वध के बाद विभीषण लंका के राजा बने। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही श्रीलंका में भी लोग अमावस्या के दिन दीपक जलाते हैं।

म्यांमार में थैडिंगयुट फेस्टिवल
म्यांमार में तीन दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लाइटिंग फेस्टिवल ऑफ म्यांमार के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के स्वागत में घरों को लाइट्स से रोशन करते हैं। यह त्योहार भी अक्टूबर में मनाया जाता है।

ब्रिटेन
भारत के बाहर दिवाली का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन अगर कहीं होता है तो वह है ब्रिटेन के जंगलों से घिरे खूबसूरत शहर लेस्टर में। वहां रहने वाला हिंदू , जैन और सिख समुदाय तो इस पर्व को धूमधाम से मनाता ही है, साथ में दूसरे धर्म के लोग भी इसे अपने त्योहार के रूप में मनाते हैं। लोग दिवाली पर दीये जलाने और आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। दिवाली के दिन लोग पार्कों में और स्ट्रीट पर ग्रुप में इकट्ठा होकर पटाखे छोड़ते हैं। इसके अलावा वहां लोग इस दौरान मिठाई भी अपने रिश्तेदारों में बांटते हैं।

थाइलैंड
थाइलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम से मनाया जाता है। केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है। उसके साथ पैसा भी रखा जाता है। जलते हुए इस दीप को नदी के पानी में बहा देते हैं।

स्‍कॉटलैंड
यहां पर हर वर्ष प्रकाशोत्‍सव आयोजित किया जाता है जिसको वहां पर अप हेली आ कहते हैं। यह वास्‍तव में दिवाली का ही रूप है। इस त्‍योहार में लोग प्राचीन समुद्री योद्धाओं जैसी ड्रेस पहने हाथ में मशाल लिए जुलूस निकालते हैं। पूरा शहर रोशनी से घिरा रहता है।

जापान
हर साल जनवरी माह में शुरू होने वाला ओनियो फेयर फेस्टिवल यहां का सबसे प्राचीन त्यौहार है। यहां फुकुओका में दिवाली जैसा प्रकाशमयी त्‍योहार धूमधाम से मनता है। इस दौरान छह मशाल जलाई जाती हैं जो कि आपदा को खत्‍म करने के प्रतीक के रूप में होती है। इसमें आग की बत्ती को मंदिर से निकाल कर दूसरे जगह तक ले जाया जाता है। जापानी खास तरह के सफेद कपड़े पहनकर टॉर्च को घुमाते हैं। आग से हैरतअंगेज करतब दिखाना इस फेस्टिवल को शुभ बनाता है।

फ्लोरिडा
फ्लोरिडा के अल्टूना शहर में हर साल 31 अक्टूबर से 1 नवंबर मनने वाला ‘सैमहेन’ फेस्टिवल बहुत शानदार होता है। भूतों के सम्मान में आयोजित इस त्योहार के दौरान बोन फायर जलाई जाती है। मनोरंजन और अलग-अलग थीम्स पर आयोजित होने के कारण बाहरी लोग भी यहां पहुंचकर हैरतअंगेज कारनामों का जमकर लुत्फ उठाते हैं।

कनाडा
कनाडा के ‘न्यूफाउंड लैंड’ में 5 नवंबर को दिवाली की तरह एक रात आती है। यहां आतिशबाजी की खुशी के पीछे बताया जाता है कि अंग्रेज एवं आयरिश लोग अच्छी जिंदगी की तलाश में इधर आए थे और वही आज कनाडा कहलाता है। बोनफायर में मस्ती का आलम यह है कि मकान, खिड़कियां भी रंग देते हैं।

इंग्लैंड
यह पर्व 1605 से मनाया जा रहा है जो‍ कि ब्रिटेन में अलग ही मायना रखता है। आधी रात आते ही ऑटरी सेंट मैरी शहर रोशनी से जगमगा जाता है। इस फायर फेस्टिवल को हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है। डेवन के दौरान लोग सत्तरह फ्लैमिंग बैरल लेकर रोड पर मार्च करते हैं। झर्राटेदार बैरल और पटाखे हर उम्र के लोगों के हाथ में देखे जाते हैं, जो अंत में शहर के बीचों-बीच एकत्रित होकर बोनफायर भी जलाते हैं।

दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया में फरवरी में जेजू फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी पैदावार के लिए यह त्योहार पिछले 20 वर्षों से मनाया जा रहा है।

ईरान में सादेह
ईरान में अंधकार और सर्दी पर जीत तथा अग्नि के सम्मान में जनवरी के अंतिम सप्ताह में फायर फेस्टिवल सादेह मनाया जाता है। करीब 5 दशक से इस फेस्टिवल के मनाए जाने की परंपरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.