विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में 1200 के करीब पहुंचे ओमिक्रोन के मामले, महाराष्‍ट्र में नए वैरिएंट से पीड़ित व्‍यक्ति की मौत, 23 राज्यों में फैला यह वायरस

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Thu, 30 Dec 2021 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 08:30 AM (IST)

देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का यह वैरिएंट अब तक 23 राज्यों और केंद्र ...और पढ़ें

देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन/एजेंसियां। देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 412 मामले सामने आए। यह एक दिन में ओमिक्रोन के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,193 हो गई। इस बीच, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन पीडि़त एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 52 वर्षीय यह व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था। 

महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक मामले

गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्‍यादा 450 मामले आ चुके हैं। इसके बाद दिल्ली में ओमिक्रोन के 263 मामले आए हैं। इसके बाद गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

किस राज्‍य में कितने केस 

राज्य - कुल मामले - स्वस्थ हुए

महाराष्ट्र - 450 - 99

दिल्ली - 263 - 57

गुजरात - 97 - 42

राजस्थान - 69 - 47

तेलंगाना - 67 - 10

केरल - 65 - 1

तमिलनाडु- 45 - 24

हरियाणा - 35 - 2

कर्नाटक - 34 - 18

आंध्र प्रदेश- 16 - 1

ओडिशा - 14 - 1

बंगाल - 11 - 1

मध्य प्रदेश 9 - 7

उत्तराखंड - 4 - 0

चंडीगढ़ - 3 - 2

जम्मू-कश्मीर - 3 - 3

उत्तर प्रदेश - 2 - 2

गोवा 1 - 0

हिमाचल 1 - 1

लद्दाख - 1 - 1

मणिपुर 1 - 0

पंजाब - 1 - 1

बिहार - 1 - 0

121 देशों में फैला ओमिक्रोन

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के 3,30,000 से ज्‍यादा मामले और कुल 59 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से कमी दर्ज़ की जा रही है।

घर, स्कूल जाकर किशोरों को लगाए जाएंगे टीके

गुजरात सरकार ने 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण के लिए तीन से नौ जनवरी तक विशेष अभियान चलाने का एलान किया है। इस दौरान घर और स्कूल जाकर बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। वाईब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक सम्मेलन में वही लोग शिरकत कर सकेंगे, जो कोरोना टीके की दोनों डोज ले चुके होंगे। राज्य सरकार के कार्यालयों में दोनों डोज ले चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद में कहा था कि कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है।

मृतकों की संख्‍या बढ़कर 4,80,860 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना के 13,154 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई है। देश में 49 दिन बाद कोरोना के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 नवंबर को 24 घंटे में संक्रमण के 13,091 नए मामले सामने आए थे।

144.45 करोड़ से अधिक डोज दी गई

पिछले 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 5,400 की वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की 144.45 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है।

चिंता बढ़ाने वाले सूबोंं के तौर पर उभर रहे हैं कई राज्‍य

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात कोविड-19 पाजिटिविटी रेट के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाले राज्‍यों के रूप में उभर रहे हैं। देश में 33 दिनों के बाद कोविड-19 के एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के हवाले से कहा कि साक्ष्यों से पता चलता है कि ओमिक्रोन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में तेजी से फैलता है। दो-तीन दिनों में मामले दोगुना हो गए हैं।