विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maratha quota stir: 'मांगें पूरी होने तक नहीं छोड़ूंगा मुंबई', हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोले मनोज जरांगे

Published: Tue, 02 Sep 2025 12:09 PM (IST)

मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे महाराष्ट्र में आंदोलन कर रहे हैं और मुंबई के आजाद मैदान में उनका अनशन ...और पढ़ें

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे के अनशन का पांचवा दिन। फोटो- पीटीआई
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे के अनशन का पांचवा दिन। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. मुंबई के आजाद मैदान में आज मनोज जरांगे के अनशन का पांचवां दिन।
  2. मराठा आरक्षण पर सरकार से बात करने को राजी हुए मनोज।
  3. मांग पूरी होने तक अनशन नहीं तोड़ूंगा: मनोज जरांगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र में मुहिम छेड़ रखी है। मनोज पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। मनोज का कहना है कि राज्य में मराठा आरक्षण लागू होने तक वो अपना अनशन जारी रखेंगे। हालांकि, इस बीच मराठा आरक्षण को लेकर मनोज महाराष्ट्र सरकार से बात करने को राजी हो गए हैं।

मुंबई के आजाद मैदान में आज मनोज जरांगे के अनशन का पांचवां दिन है। मनोज का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है और हमें राजधानी (मुंबई) में घुसने से कोई नहीं रोक सकता।

मनोज जरांगे का बयान

मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांति बरकार रखने की अपील की है। उनका कहना है कि वो सरकार मराठा आरक्षण के लिए मनाकर रहेंगे। सरकार को मराठाओं को कुनबी (OBC वर्ग की कृषि जाति) में शामिल करे, जिससे उन्हें भी सरकारी नौकरी और शिक्षा में फायदा मिले।

मनोज जरांगे के अनुसार,

मैं सरकार के साथ बीतचीत के लिए तैयार हूं। मैं इसके लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। जब तक मेरी मांग पूरी नहीं हो जाती, मैं इस जगह से नहीं हिलूंगा। अगर आपने हमे गिरफ्तार करने या मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश की, तो यह आपके लिए बहुत खतरनाक साबित होगा।

मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस

मुंबई पुलिस ने आज जरांगे और उनके समर्थकों के लिए नोटिस जारी करते हुए आजाद मैदान खाली करने का आदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शन के नियमों का उल्लंघन किया है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी जरांगे को हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'पवन खेड़ा के पास दो-दो वोटर कार्ड', राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं...', बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी