कर्नाटक में मनोहर शेट्टी हत्याकांड मामले में एक्शन, फरार आरोपी राजेश आचार्य UAE से भारत वापस लाया गया
2002 के मनोहर शेट्टी हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी राजेश केशव आचार्य को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया है। वह 27 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा।

फरार आरोपी राजेश आचार्य भारत लाया गया (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
राजेश आचार्य 2002 मनोहर शेट्टी हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी था।
उसे यूएई से भारत वापस लाया गया, मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा।
कर्नाटक पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लेगी।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में 2002 के मनोहर शेट्टी हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी राजेश केशव आचार्य को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया है। वह 27 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा।
उम्मीद है कि कर्नाटक पुलिस उसे अपनी हिरासत में ले लेगी। मनोहर शेट्टी की हत्या के मामले में राजेश आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस पर हत्या के लिए उकसाने और इसमें सहयोग करने का आरोप है।
घटना के बाद वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भाग गया था। आरोपित का पता लगाने के लिए मई 2006 में इंटरपोल के जरिये एक रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। लगभग तीन महीने पहले उसका पासपोर्ट भी रद कर दिया गया था।
इन कदमों के बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे भारत वापस भेज दिया गया। यह ऑपरेशन सीबीआई, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कर्नाटक पुलिस के आपसी समन्वय से पूरा किया गया। मुंबई पहुंचे इस आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कर्नाटक लाए जाने की उम्मीद है।