यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mann ki Baat: 'मां से जुड़ी अपील, मानसून में केरल का छाता और आंध्र की कॉफी...', PM Modi ने 'मन की बात' में क्या कहा खास
PM Modi Mann ki Baat पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल और मानसून के ...और पढ़ें

HighLights
- Mann ki Baat तीसरे कार्यकाल में पहली बार पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित।
- PM Modi Mann ki Baat पीएम बोले- अपनी मां के नाम पेड़ लगाकर धरती मां को बचाएं।
जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi Mann ki Baat पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी का लोकसभा चुनावों में जीत के बाद और अपने तीसरे कार्यकाल का यह पहला मन की बात कार्यक्रम था।
Mann Ki Baat की खास बातें...
केरल के छाते का जिक्र
- पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल और मानसून के कनेक्शन की बात सुनाई। पीएम ने कहा कि मानसून के आते ही छाते की याद आ जाती है, लेकिन किसी को यह शायद ही पता हो की केरल में सबसे ज्यादा अलग तरह के छाते बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वहां की आदिवासी महिलाओं की महनत ही है, जो इतने सुंदर छाते बनाती हैं।
- पीएम ने कहा कि मैं आपको एक खास तरह के छातों के बारे में बताना चाहता हूं जो केरल में बनते हैं। पीएम ने कहा- वैसे तो केरला की संस्कृति में छातों का विशेष महत्व है। छाते वहां कई परंपराओं और विधि-विधान का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन मैं जिस छाते की बात कर रहा हूं, वो हैं 'कार्थुम्बी छाते' और इन्हें केरला के अट्टापडी में तैयार किया जाता है।
मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील
- पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

- पीएम मोदी ने आगे कहा कि टोक्यो में हुए ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। Tokyo Olympic के बाद से ही हमारे खिलाड़ी Paris Olympic की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे। सभी खिलाड़ियों को मिला दें, तो इन सबने करीब 900 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
Araku Coffee की बताई खासियत
- पीएम ने इसके बाद वोकल फॉर लोकल की बात की। पीएम ने कहा कि जब हम वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं तो इसमें Araku coffee की बात भी जरूरी है। पीएम ने इसी दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ का एक किस्सा सुनाया। पीएम ने कहा कि विशाखापत्नम में सीएम के साथ मुझे इस coffee का स्वाद लेने का मौका मिला था। Araku coffee को कई ग्लोबल अवार्ड मिले हैं। G-20 समिट में भी ये कॉफी छाई हुई थी।
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार किया संबोधित
मन की बात प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जहां वे भारत के नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का मासिक 'मन की बात' प्रसारण आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते इसे रोक दिया गया था।
