वैश्विक साझेदारी मजबूत करने जापान पहुंचे मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान के साथ अपने राजनैतिक,आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों में सुधार लाने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर जापान गए हैं। यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी मजबूत होगी। साथ ही असैन्य परमाणु करार की दिशा में चल रहे प्रयासों, रक्षा, व्यापार और निवेश क्षेत्र में सहयोग को और बल मिलेगा।
टोक्यो। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान के साथ अपने राजनैतिक,आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों में सुधार लाने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर जापान गए हैं। यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी मजबूत होगी। साथ ही असैन्य परमाणु करार की दिशा में चल रहे प्रयासों, रक्षा, व्यापार और निवेश क्षेत्र में सहयोग को और बल मिलेगा।
रविवार को मनमोहन सिंह ने कहा कि जापान की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह अपने जापानी समकक्ष शिंजो एबी के साथ भारत-जापान संबंधों की समीक्षा करेंगे। सिंह ने जापानी कंपनियों को भारत की आर्थिक वृद्धि में सहयोग के लिए आमंत्रित भी किया है।
सिंह ने कहा,मैं जापान के कारोबारी समुदाय को उदार भारतीय अर्थव्यवस्था में बेहतरीन मौकों का पूरा फायदा उठाने के लिए आमंत्रित करता हूं। जापानी कंपनियों के लिए भारत में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का अवसर है। हमने 12वीं योजना के तहत इंफ्रास्ट्रकचर क्षेत्र में 10 खरब डॉलर निवेश की योजना बनाई है।
यात्रा केदौरान वह मेजबान प्रधानमंत्री शिंजो एबी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के तहत द्विपक्षीय क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें रक्षा और असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग प्रमुख मुद्दा होगा। चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग की भारत यात्रा के तुरंत बाद हो रही सिंह की जापान यात्रा पर एशियाई देशों विशेषकर चीन की खास नजर रहेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर