विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, मोरेह में उग्रवादियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद; छह घायल

Published: Thu, 18 Jan 2024 09:21 AM (IST)

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह सशस्त्र उग्रवादियों ने मोरेह टेंग्नौपाल जिले में आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों का उपयोग ...और पढ़ें

मणिपुर के मारेह में उग्रवादियों और सुरक्षाकर्मियों को बीच झड़प हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)
मणिपुर के मारेह में उग्रवादियों और सुरक्षाकर्मियों को बीच झड़प हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. उग्रवादियों ने मोरेह में सुरक्षाबलों पर किया हमला
  2. थौबल जिले में तीन जवान घायल
  3. पिछले कुछ महीनों में मणिपुर में हिंसक घटनाएं घट रही है

एएनआई, मोरेह। मणिपुर में एक बार हिंसा की आग धधक रही है। मोरेह इलाके में मणिपुर पुलिस के दो कमांडो शहीद हो गई है। वहीं, छह अन्य घायल हो गए हैं। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि बुधवार को उग्रवादियों ने राज्य पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें सोमरजीत मीतेई और तखेल्लमबम सिलेशवर सिंह नाम के दो कमांडो शहीद हो गए।

उग्रवादियों के हमले में से निपट रहे थे कमांडो 

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि आज (17 जनवरी, 2024) सुबह, उग्रवादियों ने मोरेह, टेंग्नौपाल जिले में आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों का उपयोग करके राज्य बलों पर एक हिंसक हमला किया। इस घटना में 6वीं मणिपुर राइफल्स के एक कर्मी वांगखेम सोमरजीत मीतेई ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।  इसके अलावा, 10वीं आईआरबी के एक और मणिपुर पुलिस कर्मी तखेल्लमबम सिलेशवर सिंह मोरेह में सशस्त्र उग्रवादियों के हमले में भी शहीद हो गए।

उग्रवादियों से निपटने के दौरान कई जवान घायल 

राज्य पुलिस ने आगे बताया कि बल राज्य की सुरक्षा के साथ-साथ कानून और व्यवस्था के भंग करने वाले तत्वों से निपट रहे थे।

इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि मोहम्मद कमल हसन, सोंगसुआथुई ऐमोल, मोहम्मद अब्दुल हसीम,  नगासेपम विम, एएसआई सिदार्थ थोकचोम,के प्रेमानंद घायल हो गए।

थौबल में उपद्रवियों ने मचाया तांडव

थौबल जिले में एक अन्य घटना की जानकारी देते राज्य पुलिस ने बताया कि भीड़ ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए राज मेडिसिटी में ट्रांसफर कर दिया गया।

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी,"आज (17 जनवरी, 2024) एक भीड़ ने थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन (3IRB) को निशाना बनाया। सुरक्षाबलों ने न्यूनतम आवश्यक बल का उपयोग करके उन्हें खदेड़ दिया। इसके अलावा, भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में सेंध लगाने का प्रयास किया, जिससे हंगामा मच गया। सुरक्षा बलों को कानूनी बल का उपयोग किया।"

भीड़ ने पुलिस पर गोलीबारी की

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि भीड़ के बीच से सशस्त्र उपद्रवियों ने लाइव राउंड से गोलीबारी की। परिणामस्वरूप, बीएसएफ के तीन कर्मी कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी गोली लगने से घायल हो गए। घायल सुरक्षाबलों को इलाज के लिए राज मेडिसिटी ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: