मणिपुर: बच्चों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सुरक्षा बलों के साथ झड़प
मणिपुर में बच्चों की मौत के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इंफाल पूर्व में निषेधाज्ञा के बावजूद ...और पढ़ें
-1776436505962_m.webp)
मणिपुर में बच्चों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग(फाइल फोटो: पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर एक बार फिर तनाव की चपेट में आ गई, जब हजारों लोग बच्चों की मौत के विरोध में सड़कों पर उतर आए। इंफाल पूर्व जिले में लगे प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए गुरुवार शाम लोगों ने मशाल रैली निकाली, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और सुरक्षा बलों के साथ झड़प में बदल गई।
यह प्रदर्शन सात अप्रैल को बिष्णुपुर जिले में हुए बम धमाके के खिलाफ था, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।गुरुवार शाम से शुरू हुई यह रैली बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आवास, पुलिस मुख्यालय और लोक भवन के नजदीक पहुंची।
दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प
प्रदर्शनकारियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मौके पर तैनात सुरक्षा बल उन्हें रोकने में कमजोर पड़ गए। स्थिति तब बिगड़ गई जब सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और वापस लौटने के लिए कहा, क्योंकि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू थी।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। हालात काबू से बाहर होते देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। जवाब में कुछ युवाओं ने पथराव किया, जिससे तनाव और बढ़ गया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
