Move to Jagran APP

मणिपुर में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार, आज होगा शपथग्रहण

भाजपा के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का आज शपथग्रहण होगा। इस बात की घोषणा खुद वहां की राज्यपाल नज़मा हेपतुल्लाह ने की।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 06:47 AM (IST)
मणिपुर में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार, आज होगा शपथग्रहण
मणिपुर में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार, आज होगा शपथग्रहण

नई दिल्ली, जेएनएन। मणिपुर की राज्यपाल नज़मा हेपतुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। भाजपा के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का आज दोपहर एक बजे राजभवन में शपथग्रहण होगा। भाजपा विधायक दल के नेता एन. बिरेन सिंह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

loksabha election banner

भाजपा का दावा है कि 60 सीटों वाली विधानसभा में उसके पास 32 विधायक हैं। भाजपा ने राज्य में 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा है कि उसके पास नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार-चार विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा भाजपा को एक एलजेपी विधायक और दो अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।

नज़मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बुधवार को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया है और यह समारोह दोपहर एक बजे होगा। उन्होंने आगे कहा, "मेरे पिछले 37 वर्षों के दौरान संसद में जब मैं कांग्रेस में थी और गैर कांग्रेसी सरकारों के साथ काम किया तो कभी भी मेरे खिलाफ ऐसे आरोप नहीं लगाए गए।"

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। रविवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने 21 विधायकों के साथ जिनमें चार एनपीपी के विधायक, एक लोक जनशक्ति पार्टी और टीएमसी और एक कांग्रेस के विधायक शामिल थे। एन. बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बाद में उन्होंने राज्यपाल के साथ बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा किया।

यह भी पढ़ें: गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश: राहुल गांधी

मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन, कुछ मतों की कमी से वह सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा नहीं छु पायी। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस ने कुल 28 सीटें मिली जबकि भाजपा ने यहां की 21 सीटों पर जीत दर्ज की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.