विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur: मणिपुर हाई कोर्ट की पहली आदिवासी महिला न्यायाधीश बनीं गोलमेई गाइफुलशिलु काबुई

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sun, 15 Oct 2023 02:00 AM (IST)

गोलमेई गाइफुलशिलु काबुई की नियुक्ति की घोषणा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। वह एक न्यायिक अधिकारी के ...और पढ़ें

मणिपुर हाई कोर्ट में पहली आदिवासी महिला न्यायाधीश बनीं काबुई (प्रतीकात्मक फोटो)
मणिपुर हाई कोर्ट में पहली आदिवासी महिला न्यायाधीश बनीं काबुई (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, इंफाल। मणिपुर हाई कोर्ट एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है। न्यायिक अधिकारी गोलमेई गाइफुलशिलु काबुई मणिपुर हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली आदिवासी महिला बन गई हैं। काबुई मणिपुर की एक नागा महिला हैं।

गोलमेई गाइफुलशिलु काबुई की नियुक्ति की घोषणा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। वह एक न्यायिक अधिकारी के रूप में अपने अनुभव को पीठ के सामने लाएंगी और हाई कोर्ट में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।